TET और ई-अटेंडेंस के विरोध में PMUM शिक्षक संघ की प्रदेश व्यापी न्याय यात्रा.. इधर कीर्ति स्तंभ पर दही हंडी महोत्सव की रही धूम..

PMUM शिक्षक संघ की प्रदेशव्यापी न्याय यात्रा निकली 

दमोह। मध्य प्रदेश में शिक्षकों पर थोपी जा रही TET परीक्षा और ई-अटेंडेंस की व्यवस्था के विरोध में प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक (PMUM) शिक्षक संघ के आह्वान पर रविवार, 13 सितंबर को दमोह जिले में ऐतिहासिक एवं भव्य 'न्याय यात्रा' (पदयात्रा) निकाली गई। इस न्याय युद्ध में जिलेभर से आए सैकड़ों शिक्षकों ने एक सुर में हुंकार भरते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी अभूतपूर्व एकजुटता का प्रदर्शन किया।

डीजे की गूंज और बुलंद नारों के साथ यह विशाल पदयात्रा बृजवासी से प्रारंभ हुई, जिसमें भारी संख्या में महिला शिक्षिकाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। कलेक्ट्रेट एवं बेलाताल मार्ग से गुजरते हुए शिक्षकों का यह कारवां कलेक्ट्रेट परिसर के सामने से निकला, जहां शिक्षकों ने अपनी जायज मांगों को लेकर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। पदयात्रा का समापन प्रसिद्ध जटाशंकर धाम में हुआ, जहां उपस्थित सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना कर भगवान से TET परीक्षा रद्द करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता प्रदान करने की मिन्नत मांगी।
शिक्षकों की प्रमुख मांगें - सालों से कार्यरत शिक्षकों पर बार-बार TET परीक्षा का दबाव न बनाया जाए। मैदानी और व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ई-अटेंडेंस के फैसले को तत्काल वापस लिया जाए। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए और उन्हें प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर वरिष्ठता का लाभ दिया जाए। 
इस न्याय यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने और शिक्षकों को एक मंच पर लाने के लिए PMUM संघ के प्रांत संयोजक व दमोह जिला अध्यक्ष पवन खरे, दमोह ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, मनोज नामदेव, पंकज जैन, पुरुषोत्तम पटेल, दिनेश सेन, श्रीकांत पटेल, भरत यादव, मोहन ठाकुर, कैलाश असाटी, नरेंद्र नामदेव, ओम प्रकाश नामदेव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, पारस साहू, बैजनाथ नामदेव, तखत सिंह लोधी, प्रदीप पटेल, प्रमोद प्रजापति, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, प्रतिभा नामदेव तथा अर्चना चौधरी सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार जताया। पदाधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक शिक्षकों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह न्याय युद्ध अनवरत और अधिक उग्र रूप में जारी रहेगा।
कीर्ति स्तंभ पर दहीहंडी महोत्सव की रही धूम.. दमोह। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दहीहंडी महोत्सव चंद्रशेखर स्मृति मंच के तत्वाधान में स्थानीय कीर्ति स्तंभ चौराहे पर बड़े भाव और दिव्यता के साथ संपन्न हुआ।  प्रथम चरण में बाल कलाकारों ने मटकी फोड़ी और द्वितीय चरण में वयस्क कृष्ण भक्तों ने पूरे भक्ति भाव के साथ मटकी फोड़ीकार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री लखन पटेल एवं विधायक जयंत मलैया की उपस्थिति रही, अध्यक्षता  मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह लोधी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने की। 
विशेष अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पं मनु मिश्रा, डॉ अरुणा उज्जैनकर ताई, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पं मुकेश पांडे, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हेमंत छाबड़ा, अभितेंद्र रामसहाय राय, सतीश तिवारी, अमर सिंह राजपूत, मनीष पुष्पराज शर्मा हटा, हास्य कवि बीएम दुबे, जटाशंकर धाम के महंत मोनू पाठक, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर विद्यार्थी के अलावा बड़ी संख्या में अतिथियों की उपस्थिति रही। मटकी फोड़ने की प्रतियोगिता का शुभारंभ मटकी फोड़ने के प्रयास के साथ मंत्री लखन पटेल ने किया वहीं जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने सांकेतिक मटकी को फोड़ा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों सहित बड़ी संख्या में जनमानस की उपस्थिति रही ।
 संचालन कार्यक्रम के संयोजक आशीष तंतुवाय ने किया वहीं पूरी व्यवस्थाओं को आयोजन समिति के अध्यक्ष पं दिनेश प्यासी द्वारा संपन्न कराया गया । कार्यक्रम में 51 किलो का केसर दूध 51 किलो की स्वादिष्ट खिचड़ी एवं 51 किलो दही पंचामृत राजभोग का प्रसाद वितरण किया गया  पं सुनील गौतम द्वारा समस्त स्कूली बच्चों और उपस्थित बच्चों को बिस्किट और कॉफी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा कान्हा म्यूजिकल  ग्रुप के संचालक कृष्ण कुमार चौबे, विधान चौबे, बबीता चौबे शक्ति सहित अन्य भजन कलाकारों ने भजनों के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। सागर से यशी झांकी आर्ट्स ग्रुप के कलाकारों का भव्य मयूर नृत्य, रास एवं अनुपम झांकी का स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा।
प्रथम चरण में बाल प्रतियोगी 7 वर्षीय उज्ज्वल ने फोड़ी जिन्हें 1100 रुपए का नगद पुरस्कार और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। वहीं वयस्क श्रेणी में पं प्रशांत शुक्ला मोनू ने मटकी को फोड़ के दमोह के गोविंदा अलंकरण को प्राप्त किया। समिति  सदस्य राजा असाटी द्वारा 5100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया एवं समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रशस्ति पत्र और राजभोग खिलाकर दमोह के गोविंदा का भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम  में समिति के उपाध्यक्ष शशिकांत शशि,प्रकाश गुड्डा पटेल,अभिषेक सिंह राजपूत मोनू, गजेन्द्र चौधरी, वीरू पटेल, गौरव गोलू सोनी, विक्की यादव, दीपक चौरसिया, आशुतोष पिंटू नेमा,सत्यम नेमा, सौरभ सोनी, गुड्डा पटेल, वीरू चक्रवर्ती, गजेन्द्र गज्जू वर्मन, अक्षय दीक्षित, गगन गुप्ता, गोलू नेमा, नीलेश राठौर, ब्रजेश नेमा, सुमित नेमा, मोनू रावत सहित समस्त मित्र मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आभार संयोजक आशीष तंतुवाय कबीर ने व्यक्त किया।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ