पीएम पोषण योजना में लापरवाही 22 समूह सस्पेंड
दमोह। शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में पीएम पोषण शक्ति योजना का क्रियान्वयन जनपद पंचायतों के अंतर्गत गठित स्व.सहायता समूहों के माध्यम से किया जाता है। गत जुलाई एवं अगस्त माह में योजना के तहत बच्चों को मध्यान्ह भोजन वितरण व्यवस्था की 280 शालाओं में विशेष मॉनीटरिंग कराई गई थी।
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि मॉनीटरिंग के दौरान नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध नहीं कराने वाले 22 स्व.सहायता समूहों को हटा दिया गया है। जिला पंचायत द्वारा इन समूहों के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए समय पर कार्रवाई नहीं करने पर सभी 28 शाला प्रभारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनके जवाब प्राप्त होने के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता ने कलेक्ट्रेड पहुंचकर ज्ञापन सौंपा.. दमोह। दमोह जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय से जहां पर भगवती मानव कल्याण संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए दमोह जिला कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंचे..
जहां पर बंडा में हुई जहरीली शराब से मोतो से आहत होकर कहीं दमोह जिले में भी ऐसी घटना न घट जाए समय रहते अवैध शराब पर एवं जहरीली शराब पर लगाम लगाई जाए। इसको लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि लगातार दमोह जिले में अवैध शराब के साथ-साथ दूसरी नशीली दावों के साथ ड्रग्स कारोबार भी पनप रहा है इसलिए शासन को शीघ्र से शीघ्र नशा माफिया पर कार्यवाही करते हुए जिले में नशे का कारोबार पूरी तरह बंद किया जाएं।

0 टिप्पणियाँ