लगातार मौतों के बाद भी नहीं मान रहे पियक्कड़.. दमोह में भी जहरीली शराब का असर दिखने से पुलिस प्रशासन की टेंशन बड़ी..

 रहली से शराब पीकर लौटे युवक की  तबीयत बिगड़ी

दमोह। सागर जिले के रहली क्षेत्र के बलेह से शराब पीकर लौटे एक युवक की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे बेहोशी की हालत में रात करीब 10 बजे दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन और पुलिस पहले से ही अलर्ट है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी आनंद कलादगी, एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया और कोतवाली टीआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे।

वही जिला प्रशासन से तहसीलदार रोविन जैन एसडीएम सौरभ गनदर्भ भी पहुँचे वही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने जिला अस्पताल प्रबंधन से एवं ने सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल से मरीज की हालत की जानकारी ली। मरीज की पहचान तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत गणेशपुरा-हरदुआ निवासी भगवान सिंह गौड़ के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रहली से लौटने के बाद भगवान सिंह को उल्टियां होने लगीं और इसके बाद वह बेहोश हो गया। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि मरीज की हालत में फिलहाल सुधार है। हालांकि फेफड़ों में पानी भरने की बात सामने आई है।

 जिला अस्पताल के सहायक प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार मरीज के मुंह से झाग भी निकल रहा था। उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सागर मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही है। 
स्वास्थ्य विभाग ने युवक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस भी मामले की जानकारी जुटा रही है। वही रात के एक बजने के बाद भी भी जिला अस्पताल से रैफर मरीज को नही किया गया है। अब देखना होगा जिला अस्पताल  प्रशासन मरीज को बचा पता है या नही?? 
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ