सोगरिया धनबाद समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 16 से
कोटा। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा सागोरिया से रेलवे प्रशासन एक और स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसका नंबर तथा आने जाने के दिन भी निर्धारित कर दिए गए हैं। जारी नंबर को देखकर कहा जा सकता है कि पूर्व में कोटा सोगरिया से दानापुर पटना के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को इस बार दानापुर की बजाय हावड़ा रूट पर टर्न करते हुए धनबाद तक कर दिया गया है। इस ट्रेन के चलने से विश्व प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ गया जी तथा जैन तीर्थ सम्मेद शिखरजी जाने वाली तीर्थ यात्री गन इस साप्ताहिक ट्रेन की सुविधा से विशेष लाभान्वित होंगे। गुना सागर दमोह होकर गयाजी पारसनाथ की यात्रा करने वाले श्रद्धालु जनों के लिए यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बेहद उपयोगी साबित हो सकती है यदि तीर्थ यात्री इस ट्रेन में अधिक संख्या में यात्रा करते हैं तो नियमित करने भी रेल मंडल विचार कर सकता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09821 (सोगरिया-धनबाद) 16 अप्रैल से 9 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को 13 फेरों में सोगरिया से रात 11.10 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन शनिवार को रात 3.45 बजे धनबाद जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09822 (धनबाद-सोगरिया) 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को 13 फेरों में धनबाद जंक्शन से सुबह 5.15 बजे रवाना होगी जो अगले दिन सुबह 7.35 बजे सोगरिया पहुंचेगी।इन स्टेशनों पर होगा ठहराव..इस गाड़ी का रास्ते में दोनों दिशाओं में सोगरिया, बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई जंक्शन, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छेओकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया जंक्शन, कोडरमा, पारसनाथ, एनएससी बोस जंक्शन गोमो स्टेशनों पर ठहराव होगा।
0 Comments