गोलमाल हे भई सब गोलमाल है..गुबरा दुकान की शराब अभाना पहुंची, आबकारी विभाग कार्रवाई के बाद जानकारी देने से बच रहा..

गुबरा दुकान की शराब आखिर अभाना कैसे पहुंची 

दमोह। आबकारी विभाग की कथित मेहरबानियो बनाम ठेकेदारों से मिली भगत के चलते 'गोलमाल है भई सब गोलमाल' है की तर्ज पर आए दिन कोई ना कोई हेरा फेरी जैसा मामला सामने आता रहता है। वही मामला दूसरे शराब ठेकेदारों या मीडिया के सज्ञान में आने के बाद जब पुलिस आबकारी विभाग को सूचना दी जाती है तो पहले तो कार्रवाई करने में आनाकानी की जाती है। जैसे तैसे कोई कार्रवाई हो जाती तो उसकी जानकारी साझा करने में आनाकानी की जाती है।

ऐसे ही कुछ हालातो के बीच एक शराब दुकान का माल दूसरी शराब दुकान पर पहुंच जाने का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के बाद वह मुश्किल मौके पर पहुंची आबकारी विभाग टीम द्वारा कार्यवाही की खबर सामने आई है लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि गुबरा ए का परमिट था और अभाना में ट्रांसफर की जा रही थी। आबकारी विभाग ने करीब 200 पेटी मसाला और 61 पेटी शराब पकड़कर कार्रवाई की जा रही है। इधर मौके पर नोहटा पुलिस भी पहुंची थी। लेकिन  थाना प्रभारी अभिषेक पटेल का कहना है कि पुलिस वापस आ गई थी। आबकारी ने क्या कार्यवाही की है इसकी जानकारी उनको नहीं हे।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ