Ticker

6/recent/ticker-posts

बंगाली डॉक्टर की स्टूडेंट बेटी ने रिजल्ट आने के पहले.. मोबाइल पर रील बनाकर जीवन लीला समाप्त की.. पुलिस जांच में जुटी..

मोबाइल पर रील बनाकर जीवन लीला समाप्त की

दमोह। हायर सेकेंडरी परीक्षा की परिणाम आने के पहले एक बंगाली डॉक्टर की बेटी के द्वारा मोबाइल पर रील बनाते हुए फांसी के फंदे पर झूलकर जीवन लीला समाप्त कर लेने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर मोबाइल जब्त करके जांच शुरू कर दी है। जहां शनिवार को पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग सका है लेकिन मोचाईल से राज फाश होने की उम्मीद की जा रही है।
यह पूरा घटनाक्रम शुक्रवार को तेजगढ़ थाना अंतर्गत सामने आया है। जहा डॉ निर्मल विश्वास की बेटी पल्लवी 18 वर्ष ने सूने घर में बालकनी में गले में फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दौरान पल्लवी के पिता तेंदूखेड़ा में वैक्सीनेशन के बैठक में गए हुए थे जबकि उसकी मां 15 दिन से अपनी बड़ी बेटी के यहां कोलकाता गई हुई है। बताया जा रहा है पल्लवी दमोह में पढ़ाई करती थी और उसने 12 वी परीक्षा दी थी जिसका अभी रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है पढ़ाई में भी पल्लवी तेज थी।
घटना का पता तब लगा जब तेंदूखेड़ा सीबीएमओ के यहां वैक्सीनेशन मीटिंग के बाद वापस लौटे डॉक्टर निर्मल विश्वास को घर के दरवाजे अंदर से लगे मिले तथा आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया। जिस पर पड़ोस के घर की छत से जब उन्होंने अपने घर में झाका तो बेटी पल्लवी बालकनी में फांसी के फंदे पर लटकी हुई नजर आई। जिस पर उनके द्वारा तत्काल तेजगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर परीक्षण कर पीएम के लिए तेन्दूखेड़ा भेज दिया है।
जहां शनिवार को पोस्टमार्टम कार्यवाही होगी। इधर पुलिस ने पल्लवी के मोबाइल को जब तक कर लिया है क्योंकि पुलिस को जानकारी लगी है कि मोबाइल के पहले उसके द्वारा मोबाइल पर वीडियो बनाई गई थी। हो सकता है उपरोक्त वीडियो से उसकी मौत के कारणों का भी खुलासा हो जाए। विशाल रजक की खबर

Post a Comment

0 Comments