जबलपुर रोड पर रफ्तार का कहर.. बाइक सवार मां बेटे को रौंद कर अज्ञात वाहन भागा, हेलमेट पहने होते तो शायद बच जाती जान..

बाइक सवार मां बेटे को रौंद कर अज्ञात वाहन भागा

दमोह। जबलपुर रोड पर रफ्तार के कहर के चलते बाइक सवार मां बेटे की मौत हो जाने का दुखद दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। बताया जा रहा है बाइक से यह दोनों एक रिश्तेदार की तेरहवी मैं शामिल होने जा रहे थे लेकिन उनका क्या पता था कि उनकी ही जान चली जाएगी।
दमोह के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरईचोंच के पास शुक्रवार रात जबलपुर तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार हैवी वाहन दमोह तरफ से जा रहे बाइक सवारों को टक्कर मारकर भाग गया। घटना की सूचना राहगीरों द्वारा मिलने पर 112 डायल मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में अंतिम सांस ले रहे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थेी। 

जांच के बाद डॉक्टर द्वारा दोनों को मृत घोषीित कर दिया गया। मृतकों की पहचान नरसिंहगढ़ के समीप कल्याणपुरा निवासी बंधू सिंह की पत्नी मंझली बहू तथा पुत्र रामकृष्ण के रूप में हुई हैे। बताया जा रहा है यह दोनों कल्याणपुरा से नोहटा के आगे रिश्तेदार के यहां तेरहवि में जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। बाइक सवार युवक यदि हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती। 
जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। शनिवार सुबह पोस्ट मार्टम के उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। इस दुखद घटना क्रम से परिवार में गमगीन माहौल बना हुआ है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ