पुलिस द्वारा सायलेंसर-हूटर-हॉर्न पर रोलर कार्यवाही
दमोह। पुलिस के द्वारा पिछले दिनों तेज आवाज वाले साइलेंसर हार्न हुटर आदि के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर इनको जप्त करने तथा वाहन चालकों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की गई थी। उपरोक्त सामान को बेचने वाले कुछ दुकानदारों के खिलाफ भी कार्यवाही करते हुए साइलेंसर आदि को जप्त किया गया था।
दमोह नगर तथा आसपास के क्षेत्र में पुलिस द्वारा
की गई उपरोक्त कार्यवाही के बाद एकत्रित हुए सायलेंसर, हूटर और हॉर्न पर
जोर शोर के साथ एसपी के निर्देशन में रोड रोलर कार्यवाही को अंजाम दिया
गया। शहर के वीआईपी रोड पर मीडिया कर्मियों तथा अन्य लोगों की मौजूदगी में
सड़क की गिट्टी दबाने वाले रोलर को बुलाकर बाकायदा फिल्म स्टाइल में
सायलेंसर, हूटर और हॉर्न रोदे डन जाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान
चापलूसी में माहिर कुछ लोग जहां एसपी की तारीफ के कसीदे गढ़ते नजर आए। जबकि
आलोचक यह कहने से नहीं चूके अभी भी अनेक वाहनों पर तेज आवाज सायलेंसर,
हूटर और हॉर्न धड़ल्ले से उपयोग किए जा रहे हैं। जिनके तथा कथित प्रभावशाली
लोगों से संबंध होने की वजह से पुलिस द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
फिलहाल
पुलिस यह कार्यवाही लोगों के बीच में चर्चा बनती नजर आई हैे। कार्रवाई के
दौरान एसपी आनंद कलादगि, एएसपी एसएस भदौरिया, सीएसपी एचआर पांडे, प्रशिक्षु
डीएसपी शिव प्रसाद और कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर
सिंह, निरीक्षक आकांक्षा जोशी यातायात पुलिस स्टाफ की मौजूदगी रही। इस
दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि का कहना था कि
कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जिस दिन से में दमोह में पदस्थ हुआ हूं, उसी
दिन से यह कार्रवाई यातायात पुलिस के द्वारा की जा रही है। शहर भर में जब्त
किए गए करीब 100 साइलेंसर, हॉर्न और हूटरों को वीआईपी मार्ग पर व्यवस्थित
जमा कर बुलडोजर के माध्यम से कुचल कर नष्ट किया गया हैे।
पुलिस अभिरक्षा से लूट के आरोपी भागने के बाद पथरिया थाना प्रभारी लाइन अटैच.. दमोह
जिले के पथरिया थाना अतर्गत पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार हो जाने तथा
24 घंटे बाद भी उसका पता नहीं लगने पर एसपी ने पथरिया थाना प्रभारी नेहा
गोस्वामी को लाइन अटैच कर दिया है। उनके स्थान पर निरीक्षक महेंद्र
जगेत को पथरिया थाने का प्रभारी बनाया गया है जो की दमोह जिले में
पोस्टिंग के बाद फिलहाल लंबे समय से लाइन में थे।
उल्लेखनीय की कुछ महीने
पहले ही पथरिया थाने से अमित मिश्रा को लाइन अटैच करके नेहा गोस्वामी को
जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन वह भी जन अपेक्षा के अनुकूल पथरिया क्षेत्र
में भय मुक्त अपराधी मुक्त माहौल नहीं बना पाई। जिसकी प्रमुख वजह पथरिया
थाने में लंबे समय से पदस्थ पुलिस कर्मियों का नहीं बदला जाना और इनमें से
अनेक के संबंध जुआ सट्टा खिलाने वालों से लेकर गांजा शराब बेचने वालों तक
से होना रहा है। पथरिया थाने में लंबे समय से जमें इन पुलिसकर्मियों की वजह
से पहले प्रभारी अमित मिश्रा लायन अटैच हुए थे। वहीं अब नेहा गोस्वामी को
भी फिर से लाइन जाना पड़ा है। इसके पहले बटियागढ़ थाने में भी इस तरह के
हालात की वजह से लाइन अटैच हुई थी। देखना होगा पथरिया थाने के नव
प्रभारी महेंद्र जगेत पुराने स्टाफ के रहते कितने दिनों तक अपनी कुर्सी को
बचा पाते हैं। इधर एसपी से पथरिया की जन अपेक्षा है कि यदि वास्तव में
व्यवस्था में सुधार चाहते हैं तो यहां के पुलिस स्टाफ को भी एक बार लाइन
बुला कर देख ले।

0 टिप्पणियाँ