गणेश उत्सव के मद्देनजर कलेक्टर एसपी की बिजिट.. बिजली बिल बकायादारो पर सख्ती..125 कनेक्शन काटे, चोरी के 25 प्रकरण दर्ज

गणेश उत्सव के मद्देनजर कलेक्टर एसपी की विजिट 

दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने पुलिस राजस्व एवं नगर पालिका अधिकारियों के साथ गणेश चतुर्थी एवं अनंत चतुर्दशी के जुलूस मार्गो का निरीक्षण किया। इस दौरान फुटेरा तालाब एवं पुरैना तालाब स्थित विसर्जन स्थलों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को साफ.सफाई लाइटिंग विद्युत तारों की ऊंचाई बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी दिनों में व्यवस्थाओं की पुनः समीक्षा एवं निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा गणेश उत्सव का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा जिले में गणेश उत्सव शांति सद्भाव और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाए इसके लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन वाले स्थानों एवं घाटों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री यादव ने कहा जहां.जहां तालाबों एवं विसर्जन स्थलों पर सफाई की आवश्यकता हैए वहां आवश्यक सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जहां विद्युत लाइनों के नीचा होने की स्थिति सामने आ रही हैए वहां लाइनों को दुरुस्त कर आवश्यकतानुसार ऊंचा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। पूरे शहर की साफ.सफाई व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
इको.फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं के उपयोग की अपील.. कलेक्टर श्री यादव ने आमजन से अपील की कि गणेश उत्सव में इको.फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं का ही उपयोग करें ताकि धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाई जा सके। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव को बड़े धूमधाम उल्लास और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखें।      

विद्युत चोरी के 25 प्रकरण दर्ज, 125 कनेक्शन काटे दमोह जिले के विद्युत उपभोक्ताओं पर रू 337ण्92 करोड़ की बिजली बिलों की राशि बकाया होने तथा उपभोक्ताओं से बार.बार संपर्क करने के बाद भी उनके द्वारा अपने लंबित देयकों का भुगतान न करने के कारण अब बिजली विभाग दमोह द्वारा अधीक्षण अभियंता दमोह के मार्गदर्शन में जिले के विद्युत बकायादारों पर सख्त कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

इसी श्रृंखला में 09 सितम्बर को हटा उपसंभाग अंतर्गत हटा ग्रामीण मड़ियादो हिनौता बनगांव एवं पटेरा वितरण केन्द्रों में पदस्थ कनिष्ठ अभियंताओं द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए पटेरा वितरण केन्द्र अंतर्गत ग्राम.कुड़ई टपरिया एवं बमनपुरा के 45 बकायादार उपभोक्ता जिनपर लगभग रू 5 90 लाख की राशि बकाया थी उनके मौके पर ही कनेक्शन काटे गये। इसी प्रकार पथरिया उपसंभाग अंतर्गत पदस्थ अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से बटियागढ वितरण केन्द्र अंतर्गत ग्राम.आलमपुर खड़ेरी एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत बकायादारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 18 बकायादार उपभोक्ता जिन पर लगभग रूण् 3 50 लाख की राशि बकाया थी उनके कनेक्शन भी मौके पर काटे गये।
अधीक्षण अभियंता.दमोह के मार्गदर्शन में पथरिया ग्रामीण वितरण केन्द्र अंतर्गत उपसंभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम.मैलवारा केवलारी लखरोनीए ककरधा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त रूप से सघन चैकिंग करते हुए 62 बिजली बिल बकायादार जिनपर लगभग 8 लाख की राशि बकाया थी उनके कनेक्शन मौके पर ही विच्छेदित किये गये।
बिजली चोरी के 25 नंण् प्रकरण हुए दर्ज.. पटेरा बटियागढ़ एवं पथरिया ग्रामीण वितरण केन्द्रों में अधिकारियों द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही के दौरान पटेरा में 11 बटियागढ़ में 04 तथा पथरिया ;ग्रामीण वितरण केन्द्र अंतर्गत 10 इस प्रकार कुल 25 विद्युत चोरी के प्रकरण दर्ज किये गये हैं। ताबड़तोड़ कार्यवाही से क्षेत्र में विद्युत चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अधीक्षण अभियंता द्वारा अपील की गई है कि आमजन एवं उपभोक्ता किसी भी स्थिति में बिजली चोरी में लिप्त न रहेंए वैध कनेक्शन लेकर ही विद्युत का उपयोग करें। उनके द्वारा यह भी बताया गया है कि चैकिंग की यह कार्यवाही संपूर्ण जिले में अनवरत जारी रहेगी।
बकाया राशि जमा न करने पर बंद किये 5 ट्रांसफार्मर.. बार.बार बकायादार उपभोक्ताओं से संपर्क करने तथा शिविर आयोजित किये जाने के बाद भी पथरिया ;गामीण वितरण केन्द्र अंतर्गत ग्राम.मैलवारा केवलारी उमराहो एवं झागरी में स्थापित कुल 5 ट्रांसफार्मरों पर बकाया राशि रू 4ण्28 लाख लंबित होने के कारण उक्त सभी ट्रांसफार्मरों को बंद कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता दमोह द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने लंबित देयकों का तत्काल भुगतान करें ताकि नियमानुसार उनके ट्रांसफार्मर चालू कर विद्युत सप्लाई बहाल की जा सके।
बकाया राशि जमा न करने पर दो आटा चक्की जब्त.. बटियागढ़ वितरण केन्द्र अंतर्गत ग्राम.आलमपुर एवं खड़ेरी के दो आटा चक्की उपभोक्ताओं द्वारा अपने देयकों का भुगतान न करने के कारण अधिकारियों द्वारा उनकी कुल दो आटा चक्की भी जब्त करने की कार्यवाही की गई। अधीक्षण अभियंता दमोह द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि असुविधा से बचने हेतु वे अपने लंबित विद्युत देयकों का तत्काल भुगतान कर कंपनी को सहयोग प्रदान करें।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ