हिट एंड रन हत्या मामले में दो गिरफ्तार तीसरा फरार
दमोह।
दमोह सागर रोड पर नर्सरी के सामने मंगलवार शाम भाजपा के पूर्व मंडल
अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत की स्कॉर्पियो से कुचलकर हिट एंड रन हत्या के
मामले में दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है वही तीसरे आरोपी की
तलाश जारी है। बुधवार को दोपहर में दो आरोपियों के
सरेंडर करने की खबर सामने आई थी वही शाम को एसपी आनंद कलादगी ने प्रेस
कॉन्फ्रेंस करके दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए घटनाक्रम को
लेकर खुलासा किया।
मामले में गिरफ्तार आरोपी तथा मृतक एक ही गांव वरमासा
के निवासी के निवासी है तथा इनके बीच मे लंबे समय से पारिवारिक रंजिश विवाद
चल रहा था। पिता का बदला लेने बेटो ने यह खौफनाक क्राईम किया है। जिसकी परिणीति स्वरूप मंगलवार को स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलकर
देवेंद्र सिंह राजपूत की नृशंष हत्या कर दी गई थी।
इधर
इस सनसनी खेज घटनाक्रम को लेकर जारी पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार गाडी से
कुचलकर देवेंद्र सिंह राजपूत पिता गजराज सिंह उम्र 42 साल नि. ग्राम
बरमासार थाना दमोह देहात की हत्या के प्रकरण अप. क्र.-292/26 धारा 103(1),
3(5) बीएनएस.का 24 घंटे की अवधि में खुलासा कर दिया गया है। मामले में
बरमासा निवासी दुर्गेश सिंह राजपूत के दोनों पुत्र आरोपी वैभव सिंह 27 वर्ष
एवं विशाल सिंह राजपूत 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरा
आरोपी अभिषेक सिंह राजपूत पिता नरेश सिंह तीनों नि. बरमासा थाना
दमोह देहात फिलहाल फरार है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कोर्पियो वाहन MP04 SJ 0999 को कल ही जप्त कर लिया था।
दिनांक
12/05/2026 को सागर दमोह रोड पर आरोपीयान द्वारा एक राय होकर हत्या करने
की नियत से स्कोर्पियो क्रं. MP-04-SJ-0999 से मोटर साईकिल में टक्कर
मारकर, कुचलकर देवेन्द्र सिंह राजपूत पिता गजराज सिंह राजपूत उम्र 42 साल
निवासी ग्राम बरमासा थाना दमोह देहात की हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई
थी। थाना दमोह देहात में उक्त सूचना पर प्रकरण पंजीबद्ध कर टीम गठित कर
आरोपियान की गिरफ्तारी एवं वाहन स्कोर्पियो क्रं. MP-04-SJ-0999 की जप्ती
की गयी एफएसएल टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। उक्त प्रकरण में
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण
कर आवश्यक निर्देश दिये गये।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, के मार्गदर्शन
में तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में टीम द्वारा घटना का
खुलासा कर गिरफ्तारी कर 24 घंटे में खुलासा किया गया।आरोपियान द्वारा पूर्व
रंजिश पर से घटना को अंजाम दिया गया था। फरार आरोपी अभिषेक सिंह राजपूत कि
गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। पुलिस टीम - निरी. अमित गौतम, उप निरी.
विक्रम सिंह दांगी, उप निरी. रोहित द्वेदी, सउनि रमाशंकर मिश्रा, सउनि अकरम
खान द्वारा मेहनत कर आरोपियान की गिरफ्तारी कर 24 घंटे में घटना का खुलासा
किया गया।




0 Comments