आंजनी में दान भूमि पर निर्मित आरोग्य भवन, सादपुर में विद्यालय का लोकार्पण.. इधर भव्‍य एवं दिव्‍य श्रीकृष्ण पर्व कार्यक्रम आयोजित..

कई ग्रामों के नागरिकों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
दमोह। गांवों में भूमि के अभाव के कारण अस्पताल सहित अन्य जनहितकारी कार्यों के निर्माण में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में भूमि के बढ़ते मूल्य के बीच जनहित के लिए अपनी भूमि दान करना साहस उदारता और समाजसेवा का अनुकरणीय कार्य है। इस आशय की बात प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने ग्राम आंजनी में 65 लाख रुपए से निर्मित उप.स्वास्थ्य केन्द्र आरोग्य भवन के लोकार्पण अवसर पर कही। इस दौरान दान दाता के परिवार जनों का राज्यमंत्री श्री पटेल ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री लखन पटेल ने उप.स्वास्थ्य केन्द्र आरोग्य भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया तथा भगवान धन्वंतरी जी की पूजा.अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल नरेंद्र व्यास कपिल शुक्ला श्याम गर्ग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी.कर्मचारी देवलिया परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।    
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि देवलिया परिवार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए उप.स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण के लिए भूमि दान की है। इस भूमि पर निर्मित स्वास्थ्य केन्द्र से आंजनी सहित आसपास के 5.6 ग्रामों के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोग रक्तदान कर समाजसेवा करते हैं वहीं आंजनी के देवलिया परिवार ने भूमि दान कर समाज के समक्ष एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। परिवार का यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी रहेगा।   

सादपुर में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण.. दमोह। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा उन्हें स्कूटी प्रदान की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए प्रेरित करना है। सरकार विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस आशय के विचार  प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने 01 करोड़ 47 लाख रुपए से निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सादपुर के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। सरकार उनके साथ है और शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को जिस भी सहायता की आवश्यकता होगीए उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने छोटे गांवों से निकलकर बड़ी सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों का उदाहरण देते हुए कहा कि दमोह जिले के छोटे से गांव खड़ेरी के एक विद्यार्थी का में 512 अंक प्राप्त कर इंदौर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश होना गौरव की बात है।
उन्होंने कहा  छोटे से गांव से निकलकर यदि कोई विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश हासिल कर सकता है तो अन्य विद्यार्थी भी मेहनत और लगन के साथ निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर पं नरेन्द्र व्यास एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने अपनी बातें विस्तार से रखी। 

इधर जन्‍माष्‍टमी पर भव्‍य एवं दिव्‍य पर्व में शामिल हुए मंत्री धर्मेंद्र लोधी.. दमोह।  आने वाले समय में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्थलों को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी और आने वाली पीढ़ियां भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं संदेश से और अधिक जुड़ सकेंगी। इस आशय के विचार प्रदेश संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कृष्ण जन्‍माष्‍टमी के पावन अवसर पर मानस भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम श्रीकृष्ण पर्व के दौरान व्यक्त किए।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को विकसित करनेए पुष्पित एवं पल्लवित करने का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस दिशा में कार्य की शुरुआत उज्जैन स्थित सांदीपनि आश्रम से की गई हैए जहां भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी। साथ ही मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव के नेतृत्व में संस्कृति विभाग द्वारा श्कृष्ण पाथेय न्यासश् का गठन किया गया है। इसके माध्यम से उन सभी स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने लीलाएं कीं अथवा उनके जीवन से महत्वपूर्ण प्रसंग जुड़े हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं श्रीकृष्ण की लीलाओं भक्ति एवं बुंदेली लोक संस्कृति से सराबोर इस सांस्कृतिक संध्या में बुंदेली लोक गायन कालियानाग वध पर केंद्रित नृत्य नाटिका एवं भक्ति गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।      

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ