जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को बंदी ने मारी गोली
भोपाल। मप्र के रायसेन जेल में एक बंद एक विचाराधीन बंदी के द्वारा एक जेल प्रहरी को कट्टे से गोलीमार दिए जाने का सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल जेल प्रहरी को भोपाल रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसेन जेल में बंद विचारा धीन कैदी
नीलेश निर्वेदी ने जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को कट्टे से गोली मारने
के बाद जेल से भागने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन पर्व के
चलते आज रायसेन जेल में स्कूली बच्चों का कार्यक्रम होना था। जिसकी तैयारी
के चलते बंदी नीलेश फलों की टोकरी उठाने गेट पर आया था। इसी दौरान उसने प्रहरी से जेल का गेट खोलने को कहा। इसी पर से हुई झूमा झटकी में कट्टा चलने और प्रहरी को गोली लगने की बात सामने आई हे।
घायल जेल प्रहरी दिग्विजय तोमर को साथियों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत नाजुक होने पर भोपाल रेफर कर दिया गया है। आरोपी नीलेश निर्वेदी बरेली के पास दिमाड़ा का निवासी बताया जा रहा है जो हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करके पूरे मामले की जांच में हुई है।
वहीं उपरोक्त हलात ने जेल में होने वाले आयोजनों के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही की पोल खोल कर रख दी है। इधर जेल मुख्यालय भोपाल द्वारा इस मामले को गभीरता से लेते हुए रायसेन जेल के कार्यवाहक अधीक्षक श्री आरके चौरे को निलंबित कर दिया गया है।


0 टिप्पणियाँ