जबलपुर में अवैध शराब परिवहन का वीडियो बनाने पर मारपीट, कपड़े फाड़े.. विरोध में संगठन कार्यकर्ताओं का होटल के बाहर हंगामा..

संगठन कार्यकर्ता के मारपीट के मामले ने तूल पकड़ा

जबलपुर। अवैध शराब की परिवहन का वीडियो बनाने पर से जबलपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन के एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लेने का घटनाक्रम सामने आया हे। इसके विरोध में आज संगठन कार्यकर्ताओं के द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही की मांग को लेकर देर तक हंगामा विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों द्रारा जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन ही खत्म हुआ।

प्रतिष्ठित होटल ऋषि रेजेंसी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अवैध शराब के परिवहन का वीडियो बनाने को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन और होटल प्रबंधन आमने-सामने आ गए। संगठन के कार्यकर्ता रूपसिंह लोधी का आरोप है कि उन्होंने 'दिग्विजय पैलेस' के पास एक पिकअप और बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब उतारे जाने का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया था।


इस बात से नाराज होकर होटल के लोगों और शराब परिवहन के कर्मचारियों  ने न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि होटल (ऋषि रिजेंसी) के भीतर खींचकर उनके साथ मारपीट की, कपड़े फाड़ डाले और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया जो कि अब तक वापस नहीं मिला है।

​इस घटना के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया है और उन्होंने होटल परिसर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है।

 जहा सीएसपी सोनू कुर्मी का कहना है कि भगवती मानव कल्याण संगठन के एक कार्यकर्ता और मैनेजर पक्ष के बीच हुई मारपीट व हंगामे की शिकायत मिली है, जिसके आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही, अवैध शराब के एंगल की भी जांच की जा रही है कि लाइसेंस की शर्तों से अधिक शराब लाई जा रही थी या नहीं, और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष व सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ