अवैध शराब के बाद जुआ सट्टा सूद खोरी पर प्रहार कब
दमोह संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सागर जिले के बंडा शाहगढ़ क्षेत्र में जान की दुश्मन बनी जहरीली शराब की वजह से करीब दो दर्जन से अधिक पीने वालों की जीवन लीला समाप्त हो गई। इसके बाद शासन के सख्त रुख के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में पुलिस प्रशासन एक्शन मूड में नजर आया। इसी कड़ी में दमोह जिले में भी विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध शराब बनाने बेचने वालों के खिलाफ कुछ ही घटे में तवा तोड़ कार्यवाही देखने को मिली।
इस कार्रवाई की पुलिस विज्ञप्ति में ना तो वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन का जिक्र देखने को मिला न ही मुखबिर तंत्र की सूचना का। ऐसे में कहा जा सकता है कि जिन भी जगहों पर यह कारवाई की गई वह पहले से ही पुलिस की नजर व जानकारी में थे। तभी तो यह ताबड़तोड़ कारवाई होने के साथ इसकी फोटो वीडियो और विज्ञप्ति जारी होते देर नहीं लगी। पुलिस की यह त्वरित कारवाही निश्चित रूप से सराहनीय कही जा सकती है। लेकिन इसी तरह की कार्यवाही सट्टा जुआ के अलावा मादक पदार्थों मसाज पार्लर देह व्यापार के सौदागरों के खिलाफ भी किए जाने की अपेक्षा एसपी महोदय से की जा रही है।
दरअसल जिन भी थाना क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियां होटल ढावा से लेकर अन्य जगहों पर संचालित है उसकी जानकारी पुलिस और उनके दलालों को ठीक वैसे ही है जैसे की अवैध शराब निर्माण व विक्रय को लेकर थी। हालांकि शराब दुकानों से निकाल कर गांव-गांव गली गली में बिकने वाली तथा शराब दुकानों के आसपास संचालित ढाबा होटल के आसपास चलने वाले अघोषित अहाता आदि पर कार्रवाई अभी देखने को नहीं मिली है। ऐसेेेेेेेे में एसपी साहब से अपेक्षा की जा रही है कि शराब केे साथ शबाव, सट्टा जुआ मादक पदार्थ जैसे अवैध कृत्यों में लिप्त तत्वोंं पर सीधे प्रहार के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर वसूली करने वालों पर भी एक्शन लिया जाए तभी मुख्यमंत्री की मंशा को सार्थक कहा जा सकता है। आगे समझदारों को ईशारा काफी है फिलहाल आगे जारी पुलिस विज्ञप्ती का ज्यो का त्यों प्रकाशन कर रहे हैं..अवैध शराब के विरुद्ध दमोह पुलिस का बड़ा प्रहार..दमोह जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, क्रय-विक्रय एवं अवैध परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दमोह पुलिस द्वारा सघन धरपकड़ अभियान चलाया गया। इसी तारतम्य में थाना कोतवाली, थाना पथरिया, थाना रनेह, थाना मडियादो एवं थाना पटेरा की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची व देशी शराब जब्त की गई तथा महुआ लहान एवं शराब बनाने की भट्टियों को मौके पर ही नष्ट किया गया। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
1. थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही.. सीएसपी श्री एच.आर. पाण्डेय के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा उद्योग विभाग के पीछे, कुचबंदिया मोहल्ला (सिविल वार्ड 02) में सघन दबिश दी गई। बरामदगी एवं जब्ती: लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त। नष्टीकरण: मौके पर शराब बनाने की 4 से 5 चालू भट्टियां एवं लगभग 150 लीटर महुआ लहान विधिवत नष्ट किया गया।
2. थाना पथरिया पुलिस की कार्यवाही..थाना पथरिया पुलिस द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण व विक्रय की रोकथाम हेतु विभिन्न स्थानों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 13 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
बरामदगी एवं जब्ती: 21 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं लगभग 15 लीटर देशी शराब जब्त। नष्टीकरण: मौके पर पाया गया लगभग 350 लीटर महुआ लहान नष्ट किया गया। आरोपी: कुल 13 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही।
3. थाना रनेह पुलिस की कार्यवाही.. थाना रनेह पुलिस द्वारा ग्राम बिजवार में दबिश देकर अवैध कच्ची शराब का निर्माण व विक्रय करने वाली 3 महिला आरोपियों तथा धनीराम राजपूत निवासी छेवला दुबे के कब्जे से 22 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की गई तथा एक अज्ञात आरोपी से 99 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन एवं मसाला के जब्त किए गए।जिन के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं भविष्य में शराब न बनाने व न बेचने की सख्त समझाइश दी गई।
बरामदगी एवं जब्ती: 15 लीटर कच्ची शराब एवं 121 क्वार्टर देसी शराब जब्त। नष्टीकरण: करीबन 150 किलो महुआ लहान नष्ट किया गया।आरोपियों के नाम: पूजा पति भुजवल बुन्देला गीता पति सनत बुंदेला मुन्नी राजा पति हरिप्रसाद बुंदेला (सभी निवासी ग्राम बिजवार) धनीराम राजपूत निवासी छैवला दुबे
4. थाना मडियादो पुलिस की कार्यवाही.. थाना मडियादो पुलिस टीम द्वारा ग्राम मदनतोर में अवैध शराब के अड्डों पर कार्यवाही करते हुए 4 महिला आरोपियों को पकड़ा गया तथा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सख्त हिदायत दी गई।
बरामदगी एवं जब्ती: 30 लीटर कच्ची शराब जब्त। नष्टीकरण: लगभग 100 किलो महुआ लहान नष्ट किया गया। आरोपियों के नाम: सोना बाई पति मन्नत बंजारा भूरी बाई पति गूंदा बंजारा धरना बाई पति गुमना बंजारा खेमी बाई पति रामा बंजारा (सभी निवासी ग्राम मदनतोर)
5. थाना पटेरा पुलिस की कार्यवाही.. थाना पटेरा पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों (ककरान, कोटा एवं बरखेड़ा बेस) में योजनाबद्ध दबिश देकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले 6 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम किए गए।
बरामदगी एवं जब्ती: कुल 24 लीटर कच्ची,और 8 लीटर देशी प्लेन शराब जब्तकी गई। नष्टीकरण: लगभग 60 किलो महुआ लहान नष्ट किया गया। आरोपियों के नाम: आनंद रानी पति स्व. राजेश बेड़िया (निवासी ककरान) टीकाराम पिता फलन गंधर्व (निवासी ककरान) मुकेश उर्फ तेजी पिता लाल सिंह लोधी (निवासी बरखेड़ा बेस) सावित्री बाई (निवासी कोटा) नोट.. दमोह पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर अभियान निरंतर जारी रहेगा।






0 टिप्पणियाँ