गड़े धन के नाम पर गोरख धंघे का पर्दाफाश.. नकली सोना देकर 3 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार..

 नकली सोना देकर 3 लाख की ठगी, 5 गिरफ्तार

मऊगंज में जमीन की खुदाई में सोने के बिस्किट मिलने और सस्ते दाम पर बेचने का झांसा देकर 3 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को मऊगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 2.50 लाख रुपये नकद मिले हैं। 
पुलिस के अनुसार पन्ना जिले के देवेंद्रनगर निवासी राहुल सिसौदिया को आरोपियों ने 100 -100 ग्राम के 12 सोने के बिस्किट 5 लाख रुपये में देने का सौदा किया था और मऊगंज के बाबा ढाबा के पास पुलिया पर फरियादी से 3 लाख रुपये लेकर आरोपियों ने सोने जैसे दिखने वाले 12 धातु के टुकड़े थमा दिए।
जांच में धातु पीतल निकली। जिसके बाद पीड़ित ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई वहीं शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मिर्जापुर निवासी विमल बिन्द, आकाश बिन्द, भगवानदास बिंद, राजू उर्फ उमेश बिन्द और पप्पू उर्फ विक्रम बिन्द को गिरफ्तार कर लिया है
एसडीओपी  शची पाठक  ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से नकदी के साथ नकली सोने के टुकड़े और सैंपल भी जब्त किए हैं। वहीं गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पुलिस ने आज शुक्रवार की शाम 4 न्यायालय में पेश कर दिया है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ