दो लापता बच्चियों के शव कुएं में मिलने से सनसनी
दमोह। जबेरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंशीपुर के ग्राम तांबरी से लापता दो बच्चियों की तलाश के दौरान उनके शव गांव के पास एक कुएं में मिलने से सनसनी के हालात बनते देर नहीं लगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा निवासी पप्पू सिंह की बेटी काव्या और संतोष सिंह आदिवासी की बेटी मानसी ग्राम तांबरी अपने मामा के घर राखी पर मां के साथ आई थी। मंगलवार शाम को घर से खेलने के लिए निकली दोनो बालिकाए जब देर तक घर वापस नहीं लौटी तो उनकी गांव में तलाश की गई। इस दौरान गांव में खेत में बने एक कुंए के बाहर उनकी चप्पले मिलने से उनके कुए में डूबने की आशंका जताई जाने लगी।
इधर बच्चियों के लापता होने की जानकारी मिलते ही संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द तलाश करने के निर्देश दिए।प्रशासन एवं ग्रामीणों की संयुक्त तलाश में काव्या सिंह 5 वर्ष और मानसी 11 वर्ष के शव कुएं से बरामद किए गए। यह दोनों कुएं में कैसे डूबी यह पुलिस जांच का विषय है पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारनों का पता लग सकेगा। अभियान में एसडीओपी अर्चना अहीर, थाना प्रभारी रविंद्र बागरी, चौकी प्रभारी विकास सिंह चौहान, सरपंच प्रतिनिधि डाल सिंह ठाकुर सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया। दोनों बच्चियों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मयंक जैन की खबर

0 टिप्पणियाँ