ग्राम रोजगार सहायकों के तबादलों पर हाईकोर्ट सख्त
जबलपुर। .ग्राम रोजगार सहायकों के तबादलों पर हाईकोर्ट ने सख्त रूख अपनाते हुए सरकार से व्हाइट पेपर मांगा है। पंचायत विभाग के प्रमुख सचिव को एफिडेविट पेश करने के निर्देश दिए है। अगली सुनवाई 23 अक्टूबर 2026 को तय की है। अब सरकार को तबादलों की पूरी प्रक्रिया पर विस्तृत जवाब देना होगा।
कोर्ट ने पूछा ग्राम रोजगार सहायकों के तबादले कैसे हो रहे हैं, तबादले को लेकर पद की स्थानांतरणीय प्रकृति पर विवाद के चलते हाईकोर्ट ने तबादला आदेश के क्रियान्वयन पर भी रोक लगाते हुए अगली सुनवाई 23 अक्टूबर 2026 को तय की है। अब सरकार को तबादलों की पूरी प्रक्रिया पर विस्तृत जवाब देना होगा। मामले में याचिकाकर्ता के अधिवक्ता आर्यन उर्मलिया ने बताया कि पन्ना जिले के एक रोजगार सहायक के तबादला मामले में उनके द्वारा माननीय न्यायलय में याचिका दाखिल की गई थी।

.jpg)
.jpg)


0 टिप्पणियाँ