जहरीली अवैध शराब मामले में सहायक आबकारी आयुक्त, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी सहित 5 अफसर सस्पेंड..

सहायक आबकारी आयुक्त सहित 5 अफसर निलंबित

सागर। दमोह संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सागर जिले की बंडा तहसील अंतर्गत ग्राम गूगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में जहरीली, अवैध शराब पीने से हुई असमय मृत्यु के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा प्रशासनिक रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आबकारी एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों पर की जिम्मेदारी तय की गई है। राज्य शासन एवं आबकारी आयुक्त द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।

संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी एवं उपायुक्त नीरजा श्रीवास्तव को मुख्यालय अटैच किया गया है।जबकि श्रीमती कीर्ति दुबे (सहायक आबकारी आयुक्त, सागर) श्री दिलीप खंडाते (सहायक जिला आबकारी अधिकारी, सागर) श्रीमती प्रोशनी उरेती (आबकारी उप-निरीक्षक, वृत्त बंडा) को निलंबित किया गया है 

इसी प्रकार घटना के संबंध में लापरवाही बरतने के आरोप में बंडा थाना प्रभारी और गूगरा चौकी प्रभारी को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय में किसी भी स्तर पर हुई लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है तथा इस घटना में संलिप्त अन्य दोषियों के खिलाफ भी सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

दमोह जिले में जगह-जगह अवैध शराब निर्माण स्थल पर कार्यवाही.. इधर इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश के विभिन्न शहरों मे बनने वाली अवैध शराब के अड्डों भट्ठियों पर रविवार को आबकारी विभाकी के साथ पुलिस की छापामार कार्रवाई की खबरें सामने आती रहे है। दमोह जिले में भी विभिनं थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध शराब पकड़ने नष्ट करने की कार्रवाई की गई है।

 जिससे कि अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस को इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी बनी रहती हे। लेकिन जब कभी ऐसे खतरनाक संवेदनशील हालात सामने आते हैं तो फिर कार्यवाही करने में देर नहीं की जाती। देखना होगा आने वाले दिनों में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ यह मुहिम जारी रहती हैं।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ