एक तरफा प्यार में पागल सरफिरे आशिक ने.. प्रेमिका के गले पर किया बके से प्रहार करके खाया जहर, पुलिस जांच में जुटी..

सरफिरे आशिक ने प्रेमिका की जान लेकर खाया जहर 

दमोह। एक तरफा प्यार में पागल एक सरफिरे आशिक के द्वारा कथित प्रेमिका के गले पर बके से प्रहार करके हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। हत्या के बाद पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर उसके खुद भी जहर खाकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश का पता चला। जिस पर उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस जहां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है वहीं जानकारी लगने पर गुरूवार शाम दमोह से एसपी आनंद कलांदगी ने मौके पर पहुचकर घटनास्थल का जायजा व घटना की जानंकारी ली।

पूरा घटनाक्रम हटा थाना अतर्गत बनगांव क्षेत्र का बताया जा रहा है यहां पर एक महिला की हत्या कर दिए जाने की सूचना पर गुरुवार को हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां से हत्या के आरोप में अज्जू उर्फ अजय दुबे को पुलिस ने हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि उपरोक्त महिला से एक तरफा प्रेम में अजय ने  जहर खाने के बाद कथित प्रेमिका के गले पर बके से दो प्रहार किये। जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ने भागने की भी कोशिश की।

बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाली उपरोक्त  महिला के प्रेम में दीवाने अजय के द्वारा अपने सीने में जानू लिखवाया गया गया था। वही प्रेम में सफलता नहीं मिलने पर उसके द्वारा प्रेमिका की हत्या कर  खुद भी जान देने की कोशिश किए जाने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरी घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच कार्यवाही शुरू कर दी है फिलहाल इस पूरी घटनाक्रम को लकर  पुलिस का अधिकृत बयान आना बाकी है।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ