पेट्रोल पंप टेंक के गड्डे में दो बच्चों की जलसमाधि
दमोह। हटा ब्लाक के रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की दुखद मौत हो गई। बताया जा रहा पेट्रोल पंप निर्माण के लिए यहा मिट्टी खुदाई की गई थी जिससे खदान का गढ्ढा बन गया और पानी भर गया। इस दुखद हादसे के बाद अब हादसे के लिए गड्ढा खोदने के बाद लापरवाही पूर्वक छोड़ दिए जाने जैसे हालात के जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस प्रशासन से कार्यवाही किए जाने और पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त हादसे के लिए प्रथम दृष्टियां बरसात के दिनों मे पानी से भरे गड्ढे को इस हालत में छोड़ दिया जाना ही माना जा रहा है। इधर घटना की जानकारी लगने पर परिजन और ग्रामीण
मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पानी से बच्चों को निकाल कर डायल 112 के द्वारा सिविल
अस्पताल हटा लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर
दिया। मृतको के नाम सोनू यादव और भविष्य यादव पिता संजू यादव बताए गए हैं जो की प्राइमरी के स्टूडेंट थे। गांव के लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर पानी से भरा जो गड्ढा निर्मित हुआ था वह पेट्रोल पंप के टैंक को रखने के लिए खुदवाया गया था। भारी मात्रा मिट्टी खुदाई की गई थी जिससे खदान
का गढ्ढा बन गया,और पानी भर गया। दोनों बच्चे इसमें नहाने के लिए गए थे
जिनकी डूबने से मौत हुई। घटना की सूचना पर हटा SDOP कृष्णपाल सिंह सिविल
अस्पताल हटा पँहुचे और मामले की जानकारी ली, परिजनों से चर्चा कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है
इधर गैगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार.. थाना
पथरिया क्षेत्रांर्गत महिला के साथ बारी-बारी से उसके घर में घुसकर
दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी देने के गंभीर प्रकरण में त्वरित
कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आरोपी की
गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश की जा रही है। 26 जुलाई को पीड़िता
द्वारा थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 25 जुलाई को की रात्रि में आरोपी साहिल सिंह ठाकुर एवं भागवल सौर, दोनों
निवासी ग्राम नंदरई उसके घर में बारी-बारी से
घुसकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया । विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पथरिया
में अपराध क्रमांक 368/2026 अंतर्गत धारा 332(बी), 64(1), 70(1) एवं 351(2)
भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में
लिया गया। 27 जुलाई को को मुख्य आरोपी साहिल सिंह
ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। दूसरे आरोपी भागवल
सौर की गिरफ्तारी अभी शेष है। उसकी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा
रही है तथा शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार किए जाने के प्रयास जारी हैं। उक्त
कार्यवाही में निरीक्षक नेहा गोस्वामी के साथ थाना पुलिस व साइबर सेल दमोह की टीम का सराहनीय योगदान रहा।


0 टिप्पणियाँ