सीएम हेल्पलाइ्रन में फर्जी नंबरों से शिकायतों का खेल..! क्या प्रशासन पता लगाकर करेगा पर्दाफाश, लेगा कोई एक्शन..!

 181 पर किसी का नंबर.. किसी का नाम..

मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर फर्जी शिकायतों का मामला सामने आने की बात कही जा रही है। आरोप है कि शिकायत दर्ज करते समय किसी व्यक्ति का नाम और किसी दूसरे का मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया जाता है। 

इसके कारण जिस व्यक्ति के नाम से शिकायत दर्ज होती है, उसकी छवि प्रभावित होती है, जबकि दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर कई बार फोन उठाया तक नहीं जाता। इससे संबंधित अधिकारियों को भी शिकायतकर्ता तक पहुंचने में परेशानी होती है और शिकायत की सत्यता पर सवाल खड़े होते हैं। 

लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों की जांच होनी चाहिए तथा शिकायत दर्ज करने से पहले शिकायतकर्ता की पहचान और मोबाइल नंबर का उचित सत्यापन किया जाना चाहिए, ताकि निर्दोष लोगों को बदनाम होने से बचाया जा सके और 181 हेल्पलाइन की विश्वसनीयता बनी रहे। 

ऐसी शिकायत के मामले में पत्रकार सोनू ठाकुर ने आवाज  उठाई है। दरअसल 21 जून 2026 को उनके नाम से एक शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज्ज कराई गई जिसका क्रमांक 3905 9677 है। यार शिकायत मोबाइल क्रमांक 9039039 359 से रजिस्टर्ड कराई गई है। इसमें पता ग्राम पिपरिया केवलारी पंचायत पिपरिया साहनी ब्लॉक दमोह दर्ज कराया गया है। शिकायत में गुणवत्ता हीन सीसी निर्माण कराए जाने पर इसकी सूचना उप्रयंत्री सहायक यंत्री जनपद सीईओ को देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होना बताया गया है। सीएम हेल्पलाइन में उपरोक्त शिकायत दर्ज होने के बाद जांच के लिए जब उपरोक्त नंबर पर संपर्क किया गया तो नंबर नो रिप्लाई बता रहा था।
 वही ट्रूकॉलर में सोनू ठाकुर की जगह Elishiba नाम शो रहा था। जिस पर संबंधितो ने जब सोनू ठाकुर से संपर्क किया तो उनके द्वारा उपरोक्त शिकायत को लेकर आना अनभिज्ञता जताई गई। वही अपने नाम का उपयोग किसी और व्यक्ति द्वारा करने की आशंका जताते हुए इस तरह की फर्जी नाम नंबर ऑफिस से शिकायत करने वालों का पता लगाकर कार्यवाही की मांग की गई। देखना होगा पुलिस प्रशासन साइबर सेल की मदद से इस तरह की फर्जी शिकायत करने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई कर पता है अथवा नही..?

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ