राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर दिया धरना
दमोह। लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर निहत्थे छात्र छात्राओं पर पुलिस द्वारा डंडे से पीटने को लेकर जब वह पी.एम. आवास के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे थे तब दिल्ली पुलिस द्वारा उनसे झूमा झपटी कर गिरफ्तारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेसजनों के साथ जिला कलेक्ट्रेट के सामने 9 बजें बरसते पानी में धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन को सबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटैल ने कहा धिक्कार है मोदी सरकार पर मासूम छात्र छात्राओं पर बर्वरता पूर्वक लाठिया चलाई गई जिसको पूरे देश ने देखा। एक अनपढ़ पी.एम. से युवाओं को यह उम्मीद न थी। परीक्षाओ में बैठने वाले छात्र छात्राएं अपने भविष्य को लेकर सशंकित है। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, संजय चौरसिया, नितिन मिश्रा, रजनी ठाकुर, वीरेन्द्र राजपूत, विजय बहादुर सिह, परम यादव ने कहा कि भाजपा ने धर्म की आढ में चंदा चोरी की, चढ़ावा चोरी की लोगो की आस्था पर प्रहार किया और अब प्रजातंत्र को कुचलने का काम कर रही है।
डी.पी. पटेल, विक्रम ठाकुर, बसंत कुशवाहा, शमीम कुरैशी, दिनेश रैकवार, मुकेश रोहिताश, अखिलेश सोनी, मदन सुमन, अभिषेक यादव, शैलैन्द्र सिंह, गोपाल रैकवार, अजय जाटव, डॉ हीरालाल, गीता लोधी, आशीष शर्मा, कफील कुरैशी, शानु जुनेजा, खिल्लू ठाकुर, वकील कुरैशी, पप्पू कुशवाहा, जावेद रोजान, ए के. चिश्ती ने कहा कि जब जब जुल्मी राज करेगा सत्ता के गलियारो से चप्पा चप्पा गुंज उठेगा इंकलाब के नारों से सत्ता के मद में मदमस्त भाजपा की सरकार वह दिन अब दूर नही जब तुम्हारा भी अहंकार भी टूटेगा। इस अवसर पर सुशोभित पटेल, श्रीकांत पटैल, भूपेन्द्र सेन, रत्नेश डिम्हा, मुकेश थापा, अंकित दुबे, विकास पटेल सहित अनेको कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।


0 टिप्पणियाँ