गरीबों के हक पर डाका पार्ट 02.. एक साथ 120 राशन दुकानों पर छापेमारी.. 1581 क्विं. खाद्यान्न की हेराफेरी उजागर..

आवश्यक वस्तु अधिनियम व पीडीएस नियम तहत कार्रवाई

दमोह जिले में जनसुनवाई और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस की 120 राशन दुकानों का एक साथ आकस्मिक निरीक्षण कराया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर गठित 120 दलों ने एक ही समय पर कार्रवाई करते हुए 44 दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पकड़ीं। जांच में कुल 1581 क्विंटल खाद्यान्न की हेराफेरी सामने आई।
कलेक्टर श्री यादव ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि संबंधित राशन दुकानों के संचालकों को आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश के तहत नोटिस जारी कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि हितग्राहियों को समय पर सही मात्रा में और नियमित रूप से राशन उपलब्ध हो सके।
37 दुकानों में 10 क्विंटल से अधिक खाद्यान्न की गड़बड़ी.. निरीक्षण के दौरान 37 राशन दुकानों में 10 क्विंटल से अधिक खाद्यान्न की हेराफेरी पाई गई। प्रमुख मामलों में मड़ियादो क्रमांक.2 में 185 क्विंटल गेहूं और 8 क्विंटल चावल मोहरा में 140 क्विंटल गेहूं और 32 क्विंटल चावलए लरगुवां में 87 क्विंटल गेहूं और 27 क्विंटल चावल सेवा सभा आंजनी में 63 क्विंटल गेहूं और 4 क्विंटल चावल सहजपुर में 62 क्विंटल गेहूं और 15 क्विंटल चावल सेवा सभा पोड़ी मानगढ़ में 56 क्विंटल गेहूं और 8 क्विंटल चावल फुटेरा कला क्रमांक.1 में 45 क्विंटल गेहूं और 35 क्विंटल चावल सुनकड़ में 42 क्विंटल गेहूं और 10 क्विंटल चावल मराहार में 40 क्विंटल गेहूं और 10 क्विंटल चावल किल्लाई में 33 क्विंटल गेहूं और 4 क्विंटल चावल तथा सतपारा में 32 क्विंटल गेहूं और 32 क्विंटल चावल की हेराफेरी सामने आई।
पीओएस मशीन के स्टॉक से हुआ खुलासा.. कलेक्टर ने कहा शासन की ऑनलाइन व्यवस्था के तहत प्रत्येक राशन दुकान का स्टॉक पीओएस मशीन में दर्ज रहता है। मशीन में प्रदर्शित स्टॉक और मौके पर उपलब्ध खाद्यान्न में अंतर पाए जाने पर उसे अनियमितता माना जाता है। कई दुकानों में रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर मिलाए जिससे खाद्यान्न की हेराफेरी की पुष्टि हुई। उपभोक्ताओं से शिकायत दर्ज कराने की अपील.. कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी राशन दुकान से राशन प्राप्त करने में कठिनाई होए कम मात्रा में राशन दिया जाए या अन्य कोई अनियमितता दिखाई दे तो इसकी सूचना जनसुनवाई फेसबुक पेज पर कमेंट या प्रशासन के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान दें। प्रशासन प्रत्येक शिकायत की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगा।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ