आवकारी अधिकारी व निरीक्षक की शराब ठेकेदारों से मिलीभगत.. ! स्थानातंरण व संपत्ति की जांच हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन..

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन जिला दमोह द्वारा विभिन्न मागों को लेकर दमोह कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया जिसमें निम्नलिखित मांगे है कि आवकारी विभाग दमोह में पदस्थ रविन्द्र खरे आवकारी अधिकारी,  मधु सूदन दीवान आबकारी निरीक्षक, अनुरूद्ध सेन यह कि आवकारी विभाग दमोह में पदस्थ श्री रविन्द्र खरे आवकारी आवकारी निरीक्षक जो कि काफी लम्बे समय से पदस्थ है. जिसके कारण सभी शराब ठेकेदार एंव अवैध शराब माफियाओ से इनके संबंध है, जिससे कार्यवाही नहीं करते है अतः इनका अविलम्ब स्थानातंरण किया जावे एंव इनकी संपत्ति की जांच कराई जावे। 
जिले में संचालित शासकीय शराब दुकानो के संचालन के लिये म.प्र. राजपत्र 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक आवकारी व्यवस्था हेतु प्रातः 8-30 बजे से प्रातः 9-30 बजे तक का समय लेखा संधारण के लिये एंव शराब विक्रय का समय प्रातः 9-30 बजे से रात्रि 11-30 बजे तक निर्धारित किया गया है लेकिन जिला आबकारी अधिकारी एंव स्टाफ की मिली भगत से 24 घंटे शराब दुकान के पीछे के दरखोजो से शराब का नियम विरूद्ध एंव अवैधानिक रूप से विक्रय किया जाता है, शिकायत के बाद भी आवकारी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है, दुकानो से शराब थोक एवं फुटकर में गांव गांव भेजकर अवैध विक्रय कराया जा रहा है, जिसे भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा सूचना देकर पकड़वाया जाता है। शराब दुकान के ठेकेदार व मैनेजर को सहआरोपी नहीं बनाया जाता है जिससे यह अवैध कारोवार में संलग्न बने रहते है..
अतः संबंधित शराब दुकान के ठेकेदारों व मैनेजर को सह आरोपी बनाया जावे। दमोह जिले के पुलिस थाना सिटी कोतवाली दमोह देहात, हटा, पथरिया, जबेरा, बटियागढ, तेंदूखेडा, पटेरा, हिण्डोरिया, नोहटा, कुम्हारी, गैसाबाद, तारादेही, तेजगढ, मगरोन, एवं स्नेह एवं सभी पुलिस चौकियो में आने जाने ग्रामों मे अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, अवैध उत्खन्न एंव परिवहन व भंडारण एवं अवैध मादप पदार्थाे एंव गौवंश की तस्करी व अवैध के संरक्षण में की जा रही है, विकी वेखौफ होकर थाना प्रभारियो एवं स्टाफ जिसके संबंध में थाना प्रभारियो को दी जाने वाली सूचना एवं आवेदन पत्रो पर कार्यवाही नहीं किये जाने पर श्रीमान जी के सूचना एंव आवेदन पत्र दिये गये हैं। भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ताओ द्वारा लगभग 20 वर्षों से अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, अवैध उत्खनन परिवहन एंव भंडारण, अवैध गौवशं परिवहन एंव अन्य सामाजिक बुराईयो के विरूद्ध जन जागरण एंव सहयोगात्मक रूप से शासन प्रशासन एंव पुलिस का सहयोग करता आ रहा है। संगठन द्वारा निरंतर लोगो को नशा मुक्त जीवन जीने एंव कुरीतियो से दूर रहने के लिये प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है, संगठन द्वारा ग्राम पंचायत व पुलिस प्रशासन के सहयोग से लगभग 300 से अधिक ग्राम पंचायतो मे वर्ष 2024 एंव 2025 में शराब मुक्त ग्राम पंचायत घोषत कराने का प्रस्ताव ग्राम पंचायतो द्वारा पारित किया गया था आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया एवं जल्द कार्यवाही की मांग की है।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ