मां को घर से निकालने वाले बेटो पर कार्यवाही.. विद्युत चोरी के 204 प्रकरण दर्ज. 12 कीटनाशी दुकानों के लाइसेंस निरस्त..

जनसुनवाई में 319 आवेदनों पर सुनवाई..    

दमोह।  कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आयोजित जनसुनवाई में 319 आवेदनों पर सुनवाई की उन्होने बड़ी संख्या में पहुंचे आम जन की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास दमोह के विद्यार्थियों ने छात्रावास भवन के भूतल में जलभराव और सीलन की समस्या बताते हुए भवन परिवर्तन की मांग की।
इस पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से छात्रावास भवन बदलने की अनुमति प्रदान कर दी। दिव्यांगजनों से जुड़े मामलों में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें दिव्यांग शिविर में भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराने तथा आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कराई गई। जनसुनवाई में 70 से 75 वर्ष आयु की दो वृद्ध महिलाएं भी अपनी समस्या लेकर पहुंचीं।
उन्होंने शिकायत की कि उनके बेटे उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं घर से निकाल दिया है तथा संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्रकरण एसडीएम के पास भेजकर दर्ज कराया। भरण.पोषण अधिनियम के तहत संबंधित बेटो को नोटिस जारी कर वृद्ध महिलाओं को न्याय दिलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

जिले में विद्युत चोरी के 204 प्रकरण दर्ज.. दमोह जिले के बड़े बिजली बकायादारों से बिजली बिलों की बकाया राशि वसूली हेतु अब विद्युत विभाग सख्त हो गया है। वसूली हेतु टॅाप 100 में बडे़ बकायादारों को शामिल किया गया है। जिनसे वसूली हेतु कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में उत्तर संभाग.दमोह के 34 बड़े बकायादार तथा दक्षिण संभाग.दमोह के 31 बड़े बिजली बकायादार उपभोक्ताओं पर कार्यवाही करते हुए जिले के कुल 65 बकायादार उपभोक्ताओं से राशि रू 33ण्26 लाख जमा कराई जा चुकी है। विद्युत चोरी रोकने हेतु भी प्रभावी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। माह जुलाई.2026 में उत्तर संभाग.दमोह के अंतर्गत 46  प्रकरण राशि रू 4 50 लाख तथा दक्षिण संभाग.दमोह के अंतर्गत 158 प्रकरण राशि रू 17 02 लाख इस प्रकार जिले में कुल 204 विद्युत चोरी के प्रकरण राशि रू 21 52 लाख के दर्ज किए जा चुके हैं। अधीक्षण अभियंता अमित चौहान के मार्गदर्शन में जिले के बड़े बिजली बकायादारों से बकाया राशि की वसूली हेतु सतत् संपर्क करते हुए उनसे वसूली की कार्यवाही युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दी गई।

12 कीटनाशी दुकानों के लाइसेंस निरस्त 21 को नोटिस..दमोह। किसानों के हितों की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जिलेभर में कीटनाशी विक्रय प्रतिष्ठानों का व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर 46 कीटनाशी विक्रय दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आईं। गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 12 दुकानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए जबकि 21 दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में प्रिंसिपल सर्टिफिकेट आवश्यक सुरक्षा उपकरण कीटनाशकों के सुरक्षित भंडारण एवं सावधानियों से संबंधित व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर भी अद्यतन नहीं पाए गए। शासन के निर्धारित नियमों और मानकों का पालन नहीं किए जाने के कारण संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कई बार यह संज्ञान में आता है कि किसान अधिकृत विक्रेताओं के बजाय अनधिकृत व्यक्तियों से कीटनाशक खरीद लेते हैं। इससे गलत मात्रा या अनुचित दवा का उपयोग होने का खतरा बढ़ जाता हैए जिसके कारण फसल के साथ.साथ स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा बुवाई के बाद किसानों को कीट नियंत्रण के लिए कीटनाशकों का उपयोग करना पड़ता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है किसानों को अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से ही गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उचित मूल्य पर उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से जिले में लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।

एमडीएम में लापरवाही, प्रधानअध्यापक को नोटिस.. दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव भ्रमण के दौरान वमनपुरा पहॅुचे थे यहॉ एमडीएम में लापरवाही सामने आने पर प्रधान अध्यापक को वेतन वृद्धि रोकने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है ज्ञात हो कि यहॉ कार्यरत समूहो जो कि एमडीएम दे रहे थे उन्हे सीईओ जिला पंचायत द्वारा पूर्व में हटा दिया गया है।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ