बटियागढ़ पुलिस ने ट्रेक्टर चोर गैंग के दो को पकड़ा
दमोह। थाना बटियागढ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घनश्यामपुरा से 16 जुलाई को रात करीब 10 बजे सोनालीका कंपनी का ट्रेक्टर क्र. MP 34 AA 2086 से मय ट्राली के अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी आशीष जैन की रिपोर्ट पर थाना बटियागढ में अप.क्र.195/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
उक्त प्रकरण में चोरी गये
ट्रेक्टर ट्राली की बरामदगी एवं अज्ञात चोरों की पतारसी हेतु एसपी आनंद
कलादगि के निर्देशन एवं सुश्री प्रिया सिंधी एसडीओपी पथरिया के नेतृत्व में
निरी. रजनी शुक्ला थाना प्रभारी बटियागढ एवं पुलिस टीम द्वारा लगातार
मुखबिरों से पूंछताछ करते हुए साईबर सेल व सीसीटीव्ही फुटेजों के माध्यम से
पतारसी की गई।
जिसके परिणाम स्वरुप 23 जुलाई को आरोपी टीकाराम अहिरवार
निवासी गल्ला मंडी थाना मोतीनगर सागर एवं नीलेश अहिरवार निवासी ग्राम भैंसा
रामनगर थाना मोतीनगर जिला सागर को दस्तयाब कर उनके कब्जे से प्रकरण में
चोरी गये ट्रेक्टर व ट्राली के अतिरिक्त जिला सागर क्षेत्र से चोरी किया
गया एक ट्रेक्टर, पानी का टेंकर व घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन जप्त
किया गया है । एक आरोपी अभी फरार है ।
जप्त मशरूका में.सोनालिका ट्रेक्टर क्र. MP 34 AA 2086 से मय ट्राली के कीमती 5,30,000/- रुपये एक लाल का ट्रेक्टर कीमती 4,50,00/- रु एक पानी का टेंकर कीमती 1,10,000/- रुपये एक पिकअप न्यू वाहन कीमती 14,00,000/-रु कुल
बरामद मशरुका 24, 80,000/- रु चौबीस लाख अस्सी हजार रुपये। सराहनीय
कार्य करने वाली पुलिस टीम निरी. रजनी शुक्ला थाना प्रभारी बटियागढ,
उनि.धर्मेन्द्र गुर्जर थाना प्रभारी पटेरा, उनि.सियाराम, सउनि.मनीष
यादव,सउनि आनंद कुमार, प्र.आर. मुकेश, भानू उपाध्याय,महेन्द्र, राकेश अठ्या
(साईबर सेल), आरक्षक सोनू पटैल, सूर्या सिपौल्या,मयंक दुबे(साईबर सेल),
इन्द्रजीत सिंह राजपूत, चालक आर.बदन शामिल रहे।
.jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ