बरसते पानी में मप्र पुलिस का जुनून.. जबलपुर सागर स्टेट हाइवे पर टक्कर मारकर.. कार को घसीटता ट्राला खाई में गिरा..

कीचड़ बरसते पानी में मप्र पुलिस के प्रयासों को सैल्यूट

जबलपुर/दमोह। तेंदूखेड़ा जबलपुर पर बुधवार को पाटन से लगभग तीन किलोमीटर आगे गुरु पिपरिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार गाटर से भरा ट्राला एक ईको कार को टक्कर मारते हुए करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई नुमा गड्ढे में गिर गए।खाई नुमा गड्ढे में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए वही ट्राले से लोहे के गाटर बिखर गए।

 भीषण सड़क हादसे में कार में सवार तेंदूखेड़ा निवासी परिवार के गाड़ी में फस जाने से जान पर बन आई थी वही ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। ऐसे में देवदूत बनकर पहुंची पाटन पुलिस 112 डायल 108 एम्बुलेंस टीम ने बरसते पानी मैं कीचड़ दलदल भरे हालत मैं अपनी वर्दी की परवाह नहीं करते हुए जान जोखिम में डालकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर वमुश्किल पहले सड़क तक पहुंचा और फिर अस्पताल पहुंचाया। जिससे कार चालक को छोड़कर आधा दर्जन लोगों की जान बच गई। उपरोक्त हालात के फोटो वीडियो सामने आने के बाद लोग मध्य प्रदेश पुलिस के पराक्रम भरे सेवाभावी कर की सराहना कर सलूट करते नजर आये हैं।

घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह जिले के तेंदूखेड़ा वार्ड क्रमांक 4 के निवासी प्रवीण आदिवासी का परिवार ईको कार से जबलपुर जा रहा था। इसी दौरान पाटन थाना अंतर्गत गुरु पिपरिया गांव के पास जबलपुर तरफ से आ रहे लोहे के गाटर एंगलो से भरे तेज रफ्तार ट्राला ईको कार को टक्कर मारते हुए करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई नुमा गड्ढे में गिर गए।हादसे में ईको कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक अजय पटेल निवासी मानपुर तेंदूखेड़ा कार में बुरी तरह से फंस गया। जिसे बाद में पुलिस टीम ने बमुश्किल मौके पर पहुंचकर जान जोखिम में डालकर बाहर निकाल कर पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहां उसकी मौत हो गई। 

बताया गया है कि अजय का विवाह मात्र 15 दिन पहले ही हुआ था, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस डायल 112 एवं 108 एंबुलेंस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने के का प्रयास किया गया करीब एक घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। कार की बॉडी को काटने के लिए क्रेन, गैस कटर, लोहे के सब्बल और हथौड़ों की मदद ली गई। साथ ही ट्रैक्टर की कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से पाटन सिविल अस्पताल भेजा गया, अति गंभीर अजय पटेल की पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद 6 घायलों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किए जाने की जानकारी मिली है

इस हादसे में घायल होने वालों में प्रवीण पिता हल्लेभाई गौड़ (23 वर्ष), अंजना पति प्रवीण गौड़ (21 वर्ष), शिवा पिता प्रवीण गौड़ (2 वर्ष), शिवन्या पिता प्रवीण गौड़ (3 वर्ष) निकेता पिता महेश गौड़ (20 वर्ष), नीतू पिता महेश गौड़ (18 वर्ष), निवासी खगोरिया, थाना तेंदूखेड़ा, तथा प्रांजल पिता नरेश यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 4, तेंदूखेड़ा शामिल हैं। बताया गया है कि प्रवीण गौड़ का परिवार मूल रूप से ऊनाडीखेड़ा गांव का निवासी है, जो वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व  के अंतर्गत विस्थापित होने के बाद वर्तमान में तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 4 में निवास कर रहा है।

 बताया गया है कि प्रवीण अपनी पत्नी की जांच कराने जबलपुर जा रहा था जो ईको कार को किराए से लेकर गया था। घटना के संबंध में पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत में बताया दुर्घटना में कर चालक अजय पटेल की पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई 7 लोग घायल हैं जिसमें 6 को जबलपुर रेफर किया गया है ट्रक को जप्त कर लिया गया है ड्राइवर मौके से फरार हो गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। विशाल रजक की खबर
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ