कटनी से गिरफ्तार डकैती के दो आरोपियो पर पहले से 22 मामले दर्ज.. इधर खिलाड़ियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ..

देहात थाना पुलिस ने डकैती के दो और आरोपी पकड़े 

दमोह। देहात थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र के सूखी पिपरिया गांव में विजय जैन के परिवार को बंधक बनाकर 4 जुलाई की रात हुई लाखों के जेवरात की डकैती मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को कटनी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह दोनों आरोपी पहले से रिकॉर्ड शुदा बदमाश है वही मामले में अभी दो आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

बुधवार को एसपी आनंद कलादगी ने सुखी पिपरिया डकैती मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी मीडिया को देते हुए बताया कि विजय जैन के घर में घुसकर की गई इस वारदात के दो आरोपी शंकर यादव और राहुल अहिरवार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश हेतु  पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई थी। जिस पर  फरार आरोपी रानू पटेल निवासी बेर किसुनगंज, थाना देहात तथा दीपक उर्फ दीपु बंसल निवासी, पथरिया को कटनी-मुड़वारा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। यह दोनों आदतन अपराधी हैं। रानू पटेल के विरुद्ध पहले से 8 आपराधिक प्रकरण, जबकि दीपक उर्फ दीपु बंसल के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर दो सोने की चेन (करीब 18 ग्राम), एक सोने की करधनी (करीब 42 ग्राम) तथा 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में करीब 8.20 लाख रुपये की नई संपत्ति बरामद हुई है। इससे पहले भी सोने-चांदी के आभूषण और एक मोटर साइकिल सहित करीब 8.50 लाख रुपये का सामान जब्त किया जा चुका था। इस प्रकार अब तक कुल 16.70 लाख रुपये की संपत्ति बरामद हो चुकी है।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। जांच के दौरान रोहित अहिरवार और उसके साथी मोनू की संलिप्तता भी सामने आई है। यह दोनों अभी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, साइबर सेल तथा विशेष पुलिस टीम द्वारा की गई।

नशे से दूरी है जरूरी 2 0 अभियान तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ.. दमोह।  जिला पुलिस बल दमोह द्वारा नशे से दूरी है जरूरी 2ण्0 अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ;भापुसेद्धए वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडेए जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने इनडोर खेल परिसर में बैडमिंटन टूर्नामेंट सिंगल्स एवं डबल्स का शुभारंभ किया । इस अवसर पर सीएसपी एचआर पांडे खासतौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ष्स्वस्थ समाज नशा मुक्त दमोहष् का संदेश देना है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने उपस्थित जनों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई। जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे और डीएफओ ईश्वर जरांडे ने भी नशे के दुष्प्रभावों और नशा मुक्त समाज की आवश्यकता पर आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम में नशा मुक्ति से संबंधित 5 मिनट की जागरूकता वीडियो दिखाई गई। अभियान के तहत जिले में खेल सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम में जल निगम महाप्रबंधक गौरव सराफ पीएचई  कार्य पालन यंत्री अशोक मुकाती विद्युत विभाग कार्यपालन यंत्री मोती लाल साहू कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को रक्षित निरीक्षक अभिनव साहू टीआई रचना मिश्रा आरक्षक प्रमोद गौंड खेल जगत से आशीष चौरसिया शुभम नामदेव उमेश ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी खेल प्रतिभागी और आमजन मौजूद रहे।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ