तेंदूखेड़ा के 7 ब्लैक स्पॉट पर दमोह पुलिस का संयुक्त निरीक्षण.. इधर नरगुवा टेक पर कार स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट..

 तेंदूखेड़ा के 7 ब्लैक स्पॉट पर पुलिस का संयुक्त निरीक्षण

दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना तेंदूखेड़ा क्षेत्र के चिन्हित 7 ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुर्घटना की संभावनाओं का सूक्ष्मता से मूल्यांकन करते हुए आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर संबंधित विभागों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

निरीक्षण में नाग बाबा मंदिर, बमहोरी तिराहा, ठाकुर ढाबा से बड़ी खेर माता मंदिर मार्ग, भोड़ी मंदिर तिराहा, नरगुआ टेक, 27 मील चौराहा एवं पण्डा बाबा मंदिर सहित सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम द्वारा एमपीआरडीसी रोड एजेंसी एवं मेंटेनेंस एजेंसी को शॉर्ट टर्म रेक्टिफिकेशन के अंतर्गत आवश्यक सुरक्षा कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। इनमें चेतावनी एवं गति सीमा संकेतक बोर्ड, कैट आई, रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टर, साइड शोल्डर का भराव, दृश्यता बढ़ाने हेतु पेड़ों एवं झाड़ियों की सफाई, रंबल स्ट्रिप तथा मोड़ों पर Chevron Sign Board लगाने के निर्देश शामिल हैं।
साथ ही बमहोरी तिराहा एवं 27 मील चौराहा पर रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने के लिए पर्याप्त हाई-मास्ट/स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु भी संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया। यह निरीक्षण एसडीओपी तेंदूखेड़ा श्रीमती अर्चना अहीर, थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा श्रीमती सरोज ठाकुर, यातायात निरीक्षक दलवीर मार्को, एमपीआरडीसी रोड एजेंसी के डिवीजनल मेनेजर विनोद कुमार एवं मेंटेनेंस एजेंसी के प्रतिनिधियों की संयुक्त उपस्थिति में संपन्न हुआ।
नर गवा टेक पर कर स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत
तेंदूखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को जिला पुलिस टीम के साथ सड़क विभाग के अधिकारियों के द्वारा जहां साथ एक्सीडेंटल प्वाइंटों का निरीक्षण किया जा रहा था इसी दौरान कार ओर स्कॉर्पियो में आमने सामने भिड़त की घटना भी सामने आ गई। 

जबलपुर रोड पर हुए हादसे के बाद घायल चार लोगों को तत्काल तेंदूखेड़ा के अस्पताल रवाना किया गया वहीं पुलिस तथा अधिकारियों की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंच गई हालांकि खबर आ रही है कि एक्सीडेंट की शिकार दोनों गाड़ियों के मलिक चालकों के बीच कंप्रोमाइज हो जाने की वजह से किसी के द्वारा फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है वहीं डायलॉग की हालत भी खतरे के बाहर बताई जा रही है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ