अतिवृष्टि से बर्बाद फसल मुआवजा हेतु कांग्रेस का धरना प्रदर्शन.. इधर विधायक जयंत मलैया ने मेडिकल कॉलेज PPP मोड पर असहमति जताई..

अतिवृष्टि से बर्वाद फसलो का मुआवजा दें सरकार-पटेल

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला किसान कांग्रेस कमेटी के संयुुक्त तत्वाधान में किसानों की समस्याओं एवं उनकी फसले जो अतिवृष्टि से बर्बाद हो गई उसको लेकर जिला कलेक्ट्रेड के सामने धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम समस्त कांग्रेसजनों के साथ ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉको के किसानो की उरदा 90 प्रतिशत मुरदा हो गई वहीं सोयाबीन भी 80 प्रतिशत तक बर्बाद हो गया किंतु भाजपा सरकार ने अब तक सर्वे करवाना भी उचित नहीं समझा। 
आयोजक जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीवान अमरसींग ने कहा कि किसान विचारे भूखे फिर रये और इनके मंत्री रवा रये खीर किसानों की गुंज अभी हमने धरना देकर की है जल्द मांग नहीं मानी गई तो हम जिले के किसानों के साथ विशाल आंदोलन को मजबूर होगें। पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि सीतानगर परियोजना में दमोह विधानसभा क्षेत्र के 33 ग्रामों को शामिल किया जायें जिससे उनको भी सिंचाई का लाभ मिल सकें। लक्ष्मण सींग, रजनी ठाकुर, सुषमा विक्रम सींग, कमला निषाद, तिलक सींग, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, डीपी पटेल, बृजेन्द्र सींग, मंजीत यादव, लाखन सिंह, बबलु भट्ट, परम यादव, बसंत कुशवाहा, शमीम कुरैशी, मुकेश रोहितास, दिनेश रैकवार, गोपाल रैकवार, अशोक ठाकुर, आशुतोष शर्मा, उवेद गौरी, वकील कुरैशी, योगेश पटेल, विनोद पटेल, हेमराज, प्रवेन्द्र चन्द्रकार, अजय जाटव, वीर सिंह, योगेश बाजपेई, मदन सुमन ने भी अपने संबोधन में कहा कि पीएम सीएम के लिये तो अब लोग कहने लगे है इनका ऐसा कोई सगा नहीं
जिनको उन्होनें ठगा नहीं कोई विभाग नहीं है चाहे रेल हो या बिजली सबका निजीकरण कर दिया अब दमोह के मेडिकल कॉलेज का भी निजीकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर तेन्दुखेड़ा से नीलेश यादव, कृष्णा यादव, मोहन सींग, जबेरा से अखिलेश सोनी पथरिया से रत्नेश सोनी, पिंकी दुबे, पीर अली, अंगद प्यासी, हटा से योगेश सराफ नोहटा से संतोष रजक, नीलश ठाकुर सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।

विधायक जयंत मलैया ने मेडिकल कॉलेज सड़क  सहित अन्य मुद्दों पर सीएम मंत्रियों से की मुलाकात.. दमोह। दमोह विधायक जयंत मलैया ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि निर्माणाधीन नवीन मेडिकल कॉलेज दमोह और आसपास के क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा रोजगार एवं विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण संस्थान है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज को PPP मॉडल पर संचालित किए जाने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करते हुए इसे शासकीय स्तर पर संचालित किए जाने की मांग की है। श्री मलैया ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर इस संबंध में पत्र सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए लगभग 355 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है तथा भवन निर्माण सहित अन्य कार्यों पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा चुके हैं। मेडिकल कॉलेज के फर्नीचर एवं उपकरणों के लिए लगभग 25 93 करोड़ रुपये तथा अस्पताल भवन में बायोमेडिकल उपकरणों की स्थापना के लिए लगभग 20 15 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के लिए लगभग 12 14 हेक्टेयर भूमि भी आवंटित की गई है।

विधायक श्री मलैया ने कहा कि इतनी बड़ी राशि से तैयार हो रहा मेडिकल कॉलेज केवल एक भवन नहींए बल्कि दमोह जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओंए चिकित्सा शिक्षाए रोजगार तथा क्षेत्रीय विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है। दमोह की बड़ी आबादी कृषि एवं सीमित आय पर निर्भर है। ऐसे में शासकीय मेडिकल कॉलेज के माध्यम से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं।
शहर के विकास से जुड़े दो अन्य प्रमुख मुद्दे.. मुख्यमंत्री को सौंपे गए पत्र में विधायक श्री मलैया ने दमोह शहर के विकास से जुड़े दो अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए हैं। उन्होंने शहर की प्रमुख सड़कों के बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए सुभाष कॉलोनी से जबलपुर नाका चौकी तक तथा सीताबावड़ी से हटा नाका तक के मार्गों के चौड़ीकरण की मांग की है। इसके साथ ही दमोह में नवीन गीता भवन ऑडिटोरियमद्ध के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया गया है ताकि शहर को सामाजिक सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो सके। श्री मलैया ने कहा कि दमोह के समग्र विकास के लिए स्वास्थ्य शिक्षाए सड़क एवं अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ