दमोह सागर रोड पर पेट्रोल पंप से निकल रही कार को चार्टर्ड बस ने टक्कर मारी, दो जैन व्यापारियों सहित चार की मौत..

 दमोह सागर रोड पर चार्टर्ड बस ने कार को टक्कर मारी

दमोह। सागर रोड पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बहेरिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार चार्टर्ड बस मैं पेट्रोल पंप से ईंधन लेकर निकल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे ने तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा पासिंग की अर्टिगा कार HR 16Z 2408 से चार व्यापारी जबलपुर से सागर आ रहे थे। रास्ते में दमोह सागर रोड पर चनाटोरिया के पास तेज रफ्तार यात्री बस और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलो को पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां एक और घायल की मौत हो गई। इधर हादसे के बाद बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खंती में उतर गई।
गनिमत रही की बस में सवार लोग बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। कुछ ही देर में बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सागर के रामपुरा वार्ड निवासी निर्मल उर्फ मुन्ना जैन, प्रशांत जैन और हरियाणा निवासी विकास कुमार  के रूप में हुई है। जबकि हरियाणा निवासी एक अन्य घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक प्रशांत जैन सागर मैं इलेक्ट्रॉनिक का कार्य करते थे। निर्मल जैन कोयला कृषि उपकरणों के वरिष्ठ व्यापारी थे। घटनास्थल से रवि सोनी की खबरर हरियाणा निवासी विकास कुमार  के रूप में हुई है। जबकि हरियाणा निवासी एक अन्य घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक प्रशांत जैन सागर मैं इलेक्ट्रॉनिक का कार्य करते थे। निर्मल जैन कोयला कृषि उपकरणों के वरिष्ठ व्यापारी थे। घटनास्थल से रवि सोनी की खबर
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ