लाखों के माल पर हाथ साफ करने वाला बेटा गिरफ्तार
दमोह। जिले के पटेरा थाना अंतर्गत पिछले दिनों लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने जांच के बाद शिकायतकर्ता के बेटे को ही गिरफ्तार करके उसकी कब्जे से चोरी का माल बरामद करने मैं सफलता हासिल की है। वही उसके बाद एक सर्राफा दुकान पर नकाबपोश बदमाशों द्वारा डाली गई डकैती का सुराग लगाने में पुलिस अभी तक असफल रही है।
पिता के घर चोरी की आप में
पकड़े गए बेटे के मामले में जारी पुलिस प्रेस नोट के अनुसार पटेरा थाना में
17 सितंबर को प्रार्थी भागचंद बर्मन द्वारा अज्ञात चोरों द्वारा घर में
घुसकर ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात कीमत करीब 650000 चोरी होने की
शिकायत दर्ज कराई गई थी। पटेरा थाने में अपराध क्रमांक 274/26 धारा
331(4),305 बीएस कायम किया गया था।
जो पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के
निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी हटा की
मार्गदर्शन में टीम गठित कर थाना पटेरा निरीक्षक रचना मिश्रा के नेतृत्व
में आरोपी माल मुलाजिम की तलाश पतासाजी हेतु प्रयास किया गया। फरियादी के
लड़के पर संदेह होने पर लव कुश बर्मन पिता भागचंद बर्मन निवासी पटेरा को
हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। लवकुश वर्मन पिता भागचंद के द्वारा घटना की
स्वयं को घर के ताले तोड़कर जैवरात चोरी करना बताया गया एवं आरोपी से चोरी
किया गया संपूर्ण मसरूका सोने चांदी की जेवरात कीमत करीब 6 लाख 50000 बरामद किए गए।
आरोपी लवकुश बर्मन जिसे अपना पुराना कर्ज लेनदेन चुकाने
के लिए अपने ही घर मे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने की झूठी कहानी बनाकर
घर में चोरी का माल मशरूका का बेचने की फ्रॉक में छुपा कर रखा था । आरोपी
लव कुश को गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी रचना मिश्रा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र गुर्जर
,संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक रूप लाल रजक प्रधान आरक्षक सुरेश प्रधान आरक्षक
सुमन यादव आरक्षित बलमा कुंड नितेश सिलावट की विशेष भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ