गणेशोत्सव के दौरान दमोह में सजी थी जुआरियों की महफिल.. कोतवाली पुलिस ने दो फड़ों से 19 जुआरियो को पकड़ा..

 पुलिस ने दो स्थानों पर ताबिश देकर 19 जुआड़ी पकड़े

​दमोह। गणेशोत्सव के दौरान नगर के दो स्थानो पर जुआरियों की महफिल सजी हुई थी। सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस ने रेड कार्यवाही करके 19 जुआरियों को पकड़कर कार्यवाही की है। उनके मोबाइल बाइक आदि भी जब्त किए गए है।
पुलिस अधीक्षक  दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) द्वारा अवैध जुआ के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन,अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक  के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा 02 स्थानो , मानस भवन के पास दमोह एवं बजरिया वार्ड 5 दमोह में मुखबिर सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर 19 जुआरियो से कुल 220950/- रुपये का मसरुका (नगद रुपये ,मोटर साईकिल एवं मोबाईल ) जप्त किया गया। आरोपियो के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह मे पृथक-पृथक जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये ।
​नाम आरोपी -मानस भवन के पास जगदीश उर्फ जतिन शर्मा, पुष्पेन्द्र उर्फ पुष्पराज लोधी, योगेश उर्फ भागवत प्रजापति, राहुल सोनी, आमिर खान, नितिन रजक, मोशम पटेल, हेमंत पटेल के खिलाफ कर्यवाही की गई । ​बजरिया वार्ड 5 दमोह में साहब लाल कुर्मी, विनीत खरारे, विकाश चक्रवर्ती, चरन बसोर, फैज खान, मनोज सोनी, निक्की उर्फ अंकित जाटव, योगेश धार, निखिल कछवाहा, मुहम्मद साहवान, राजू खरारे के खिलाफ कार्यवाही की गई। 02 मोटर साइकिल, 8 मोबाइल एवं नगदी कुल मसरुका 220950/- रुपये का बरामद किया गया।सराहनीय कार्य करने वाली टीम में निरीक्षक मनीष कुमार, उनि बृजलाल पटेल, प्रआर अभिषेक चौबे आर नरेन्द्र आर, ब्रिजेन्द्र मिश्रा ,दरबारी, आकाश पाठक, राम कृष्ण , गनपत, कृष्णकुमार, महेन्द्र कोरी शामिल रहे।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ