बैखौफ नकाबपोश बदमाशों की फिल्म स्टायल में डकैती सीसीटीवी में.. सराफा दुकान से तिजोरी तोड़कर लाखों का सोना चांदी नगदी ले उड़े..

सराफा दुकान की तिजोरी से लाखों का सोना चांदी ले उड़े

दमोह। जिला मुख्यालय से 32 किलो मीटर दूर पटेरा क्षेत्र में बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने बीती रात एक सर्राफा व्यवसाई अधिवक्ता की दुकान के शटर तथा तिजोरी के ताले तोड़कर लाखों के सोने चांदी एवं हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यह पुूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो जाने के बाद अब पुलिस के लिए चुनौती बनती नजर आ रही हैे।

फिल्मी स्टाइल में रात एक से तीन बजे के बीच पटेरा हटा रोड पर स्थित लक्षन सेठ ज्वेलर्स के शटर के ताले तोड़कर डकैती कि वारदात को शातिर बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया। दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की जानकारी बदमाशों को पहले से होने की वजह से वह काले कपड़े पहनकर मुंह पर नकाब लगाकर गमछा लपेटकर अपनी पहचान छुपाते सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुए है। 
दुकान में घुसने के बाद तीन नकाबपोश बदमाश काउंटर से नगदी आदि निकालने के बाद जब भारी भरकम तिजोरी को खोलने में नाकाम रहते हैं तो वह धक्का देकर तिजोरी को दुकान के बाहर ले जाते हैं। इसके बाद आराम से बाहर तिजोरी के लाक व लाकर को तोड़ते हैं। इसमें रखी करीब 15 किलो चांदी और सवा सौ ग्राम सोना तथा 800000 नगद निकालकर जहां से आए थे वहीं भाग जाते हैं। उपरोक्त वारदात को अंजाम देने वाले तीन नकाबपोश जहां दुकान के अंदर  सीसीटीवी में कैद हुए है वहीं बाहर रैकी करते उनके और साथी की मौजूदगी भी रही होगी। जिससे कहा जा सकता है कि प्री प्लानिंग डकैती की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। 
यह बात अलग है कि पुलिस इसे चोरी की घटना बता रही है। इस वारदात के बाद पटेरा नगर में व्यापारी वर्ग के बीच आक्रोश का माहौल बना हुआ है। उनके द्वारा थाना प्रभारी को इस तरह की घटना रोकने के लिए ज्ञापन भी दिया गया है। लोगों का कहना है कि रात्रि में पुलिस गस्त नहीं होने की वजह से इस तरह की वारदात को बेफिक्री से अंजाम दिया गया। 

इसके पहले भी चोरी की अन्य वारदात होने तथा पुलिस द्वारा एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाने के आरोप लोगों द्वारा लगाए जा रहे हैं। 2 दिन पहले भी इसी मोहल्ले में चोरी की घटना के बाद यदि पुलिस ने रात्रि गश्त के साथ निगरानी रखी होती तो शायद यह बड़ी वारदात नहीं हो पाती। कुल मिलाकर नवागत थानाप्रभारी की कार्यप्रणाली एवं सक्रियता पर भी लोग सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।
फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर चुके है। पुलिस डॉग साइबर सेल फिंगर एक्सपर्ट टीम भी साक्ष्य  जुटाने में लगी हुई है। उल्लेखनीय की पटेरा होकर कुंडलपुर जाने के लिए पूरी रात श्रद्धालुओं के वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। 

इसके बावजूद इस तरह की बड़ी वारदात होना बदमाशों के बुलंद हौसले तथा पुलिस की उदासीनता को बयां करती नजर आ रही है। संजय शुक्ला की खबर
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ