बस स्टैंड कुएं में अर्धनग्न हालत में किशोर का शव मिलने से सनसनी.. होनी या अनहोनी..? पुलिस जाच में जुटी..

बस स्टैंड के कुएं में किशोर का शव मिलने से सनसनी

दमोह। सड़क परिवहन निगम के अधीन रहे पुराने बस स्टैंड परिसर में इससे गंदे कूड़ा करकट भरे पानी से भरे कुएं में शुक्रवार को अर्धनग्न हालत में अज्ञात शव पड़े होने की खबर से सनसनी के हालात बनते देर नहीं लगी। बाद में मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई तथा पुलिस के द्वारा होमगार्ड को सूचना दी गई।

 बस स्टैंड परिसर पहुंचकर शुक्रवार शाम कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में एसडीआरएफ टीम ने कुएं से अर्धनग्न हालत में पड़े शव को कांटे की मदद से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। इस दौरान आसपास के लोग भी एकत्रित हो गई तथा लोग तमाशाई बनकर कुये से शव निकालने की कार्यवाही को देखते हुए अपने मोबाइल कैमरे में रिकार्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल भी करते रहे।

 मृतक की पहचान बड़ापुल निवासी राज पिता देवराज अहिरवार 14 वर्ष के रूप में हुई है। शव को जिला अस्पताल भेज कर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच शुरू कर ती है.. बताया जा रहा है कि उपरोक्त किशोर मानसिक रूप से कमजोर था। यह पूरा मामला हादसा है या फिर सुसाईट.. पुलिस इसकी जाच में जुटी हुई है।पोस्टमार्टम के बाद आने वाली रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ