सीता नगर डेम मैं नहाते समय दो युवकों की जल समाधि.. जल भराव गहराई अधिक होने से रेस्क्यू में भी परेशानी..

 सीता नगर डेम मैं नहाते समय दो युवकों की जल समाधि

दमोह। सीता नगर डैम मैं नहाने के लिए गए दो यवकों की जल समाधि हो जाने के बाद उनकी तलाश हेतु रेस्क्यू जारी है। युवकों के कपड़े चप्पल आदि डैम के बाहर पड़े होने से उनके डूबने का पता लगा और फिर उनकी तलाश शुरू की गई। लेकिन जल भराव गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू में भी परेशानी आ रही है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है वहीं परिजनों का रो रो का बुरा हाल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीता नगर निवासी दिनेश पटेल अपने एक रिश्तेदार के साथ रविवार को सीता नगर डैम में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान एक युवक का पैर फिसल जाने पर नदी में डूबने लगा जिसको बचाने के लिए दूसरा युवक भी नदी में कूद गया। लेकिन जल भराव अधिक होने की वजह से उसके बाद दोनों युवक बाहर नहीं निकल सके। दो प्रत्यक्षदर्शी रामफल खंगार पिता राज कुमार पटेल और हरिदास पिता मुरारी पटेल बताए गए हैं।
उपरोक्त घटना की जानकारी आसपास नहा रहे बच्चों के द्वारा गांव वालों को भी दी गई और इसके बाद फिर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस ने युवकों के कपड़े आदि देखकर उनकी नदी में डूबने की पुष्टि करके गोताखोरों को सूचना दी। घटना ग्राम सुम्मेर थाना बटियागढ़ सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आता है
मौके पर एसडीईआरएफ की टीम एवं चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी के पहुंच जाने के बाद तलाश शुरू की गई। गोताखोरों की टीम द्वारा उनकी तलाश हेतु रेस्क्यू जारी है। लेकिन जल भराव गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू में भी परेशानी आ रही है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है वहीं परिजनों का रो रो का बुरा हाल बना हुआ है। शकीर मुहम्मद की खबर
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ