ड्यूटी फुल वेतन निल- मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ.. इधर कांग्रेस ने डबल इंजन की सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया..

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दमोह। काम करने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एवं सीएमएचओ कार्यालय के कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए यथाशीघ्र वेतन भुगतान की मांग करते हुए डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला संरक्षक राकेश सिंह हजारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कर्मचारियों पर मनमानी कार्रवाई कर उन्हें आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। 

म. प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बीएम दुबे ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी जनवरी 2023 से सार्थक ऐप पर उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं जबकि अभी भी कई जिलों में इस ऐप का उपयोग नहीं हो रहा है फिर भी स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा दी जा रही सतत सेवाओं पर ध्यान न देकर जिला प्रशासन द्वारा सार्थक ऐप पर चेक इन एवं चेक आउट को सर्वाेपरि माना जा रहा है, उन्होंने कहा कि फील्ड कर्मचारियों के जिम्मे कई गांव रहते हैं जहां पर नेटवर्क की बहुत समस्या होती है जिससे सार्थक ऐप पर चेक इन एवं चेक आउट में बहुत परेशानी होती है..

ऐसी स्थिति में 8 घंटे उस क्षेत्र में कार्यकर घर वापस आकर अनमोल एप पर किए गए कार्य की एंट्री करनी पड़ती है जिसमें अतिरिक्त समय लगता है साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं अत्यावश्यक सेवाएं होने के कारण निर्धारित समय के बाद भी डिलीवरी प्वाइंट पर सेवाएं तथा महामारी नियंत्रण एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियानों में स्वास्थ्य कर्मचारियों को अतिरिक्त काम करना पड़ता है। सार्थक ऐप में मीटिंग, वर्कशॉप, ट्रेनिंग एवं टूर से चेक इन एवं चेक आउट किया जा सकता है जरूरी नहीं की मुख्यालय से ही हो लेकिन जिला प्रशासन द्वारा चेक इन एवं चेक आउट को आधार मानकर कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है जिससे उन्हें बहुत ही आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा है क्योंकि जुलाई माह में बच्चों के एडमिशन  फीस, पठन पाठन सामग्री, होम लोन आदि पर बहुत खर्च होता है। सीएमएचओ कार्यालय एवं जिला अस्पताल से संजू जैन, योगेश जाट एवं आमिर अली ने कर्मचारी हित में जल्दी से जल्दी वेतन भुगतान करने की मांग की। इस मौके पर केआर पांडेय, राजीव बड़कुल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र अहिरवाल, इरफान, रतन सिंह, राजीव सोनी, शंकर सिंह, शकील, मुलायम, विनोद, पवन स्वप्निल आदि की मौजूदगी रही।

डबल इंजन की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल- मानक पटेल.. दमोह जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नीट पेपर लीक से छात्र छात्राओं के हुए भविष्य खराब को लेकर राम मंदिर में चंदा चोरी एवं चढ़ावा चोरी साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि म.प्र. के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन की बेशकीमती 168 जमीन अपनी पत्नि पुत्र बड़े भाई बहिन भतीजे के नाम पर वहा खरीदी गई जहां से बाईपास निकलना है उस जमीन को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने सवाल किये कि प्रदेश वासियो को बताये कि पद पर रहते हुए लाभ लेना उचित है या अनुचित किन्तु सीएम. साहब चुप्पी साधे हुए है

पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि भाजपा कटघरे में है और चौतरफा राम मंदिर चंदा चोरी चढ़ावा चौरी में घिर चुकी है क्योंकि मंदिर चढ़ावे के इस महाघोटाले में बाहरी व्यक्ति शामिल नहीं है पूरी जिम्मेवारी भाजपा की है क्योंकि वे ही इसके संरक्षक है पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा जिसमें 22 लाख छात्र छात्राओं ने भाग लिया। उनके अभिभावको ने कोचिंग पर लाखो खर्च करके उन्हें पढ़ाया किन्तु पेपर लीक होने से उन्हें गहरा सदमा लगा कई छा़त्र छात्राओं ने तो आत्महत्या तक करली। जिला सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया, संगठन महासचिव नितिन मिश्रा ने कहा कि देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आपरेशन सिन्दूर में भारतीय सैनिक शहीद नहीं हुआ किन्तु वर्तमान में छः सैनिको के शहीद होने की पुष्टि हुई भाजपा पूरे देश में अराजकता का माहौल फैला रही है इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव, परम यादव, विजय बहादुर सिंह, प्रदीप पटेल, मुकेश जैन, शुभम तिवारी, श्रीकांत पटैल, मुकेश सोनी समेत अनेको कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ