गणेशोत्सव की खुशियां मातम में बदली.. बांदकपुर क्षेत्र में पुलिस को देखकर भागे युवक की मौत के बाद हिंडोरिया अस्पताल में हंगामा..

 युवक की मौत के बाद में अस्पताल हंगामें के हालात 

दमोह। हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हिनौता बांदकपुर में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने के बाद गुरुवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं देर तक हंगामा के हालात बने रहे तथा मृतक के परिजन और मित्र उसकी मौत के लिए पुलिस की कार्रवाई को जिम्मेदार ठहराने से भी नहीं चुके। हालात बिगड़ने तथा एसडीओपी तथा थाना प्रभारी पर सीधे आरोप लगने के बाद पुलिस के द्वारा हल्का बल प्रयोग की खबर भी सामने आई है। वहीं विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस भी हिंडोरिया पहुचकर हालात को काबू पाने में जुटी रही। बाद में देर रात एसपी भी हिंंडोरिया अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि हिंडोरिया थाना पुलिस हिनौता बांदकपुर क्षेत्र में चल रहे एक जुआ फड़ पर कार्रवाई करने के लिए गुरुवार रात गई थी। इसी दौरान भागते समय गिरने से शिव सिंह लोधी 47 वर्ष गिरकर वेसेुध गया। जिसे बाद में हिंडोरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

शिवसिंह लोधी की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया में हंगामे के हालात बनते देर नहीं लगी। मृतक के परिजन और मित्र उसकी मौत के लिए पुलिस की कार्रवाई को जिम्मेदार ठहराने से भी नहीं चुके। बताया जा रहा है कुछ लोग खेत मेंं जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर भागनेेेे के दौरान शिव सिंह लोधी के गिरने की बात कहीं जा रही है। मामलेेेेे में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानक पटेल का कहना हे गिरनेेेेेेे की बाद उसे तत्काल बांदकपुर अस्पताल क्यों नह ले जाया गया । परिजनोंं को सूचना क्यों नहीं दी गई। 

इधर घटना की जानकारी लगते ही पथरिया SDOP भी हिंडोरिया पहुंच गई थी। पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह भी पहुंच गए थे। इन सभी के सामने मृतक के परिजन पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते नजर आए। वहीं कांग्रेस नेताओंक भीड़ भी अस्पताल में एकत्रित हो गई। फिलहाल पूरे घटनाक्रम हंगामा को लेकर विस्तृत जानकारी और पुलिस अधिकारियों के बयान की प्रतीक्षा की जा रही है। हंगामें के बाद हालात बिगड़ने तथा एसडीओपी तथा थाना प्रभारी पर सीधे आरोप लगने के बाद पुलिस के द्वारा हल्का बल प्रयोग की खबर भी सामने आई है। वहीं विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस भी हिंडोरिया पहुचकर हालात को काबू पाने में जुटी रही।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ