लाखों की स्मैक तस्करी का खुलासा.. दमोह सागर के दो बदमाश गिरफ्तार.. लेकिन कहा से किसके लिए आई इस पर सस्पेंश..?

लाखों की स्मैक तस्करी का एसपी ने किया खुलासा 

दमोह। शहर सहित आसपास के क्षेत्र में युवा पीढ़ी से लेकर बड़े बुजुर्ग तक नशे के मकड़ जाल में बुरी तरह से फसे उलझे नजर आते हैं। आए दिन अवैध शराब और मादक पदार्थ गांजे के पकड़े जाने की खबरें सामने आते रहने के बावजूद इन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है वहीं अब लाखों रुपए की इसमें पकड़े जाने का घटनाक्रम सामने आया है। जिसका खुलासा एसपी ने स्वयं किया है।
दमोह एसपी आनंद कलादगी ने मंगलवार दोपहर एएसपी एसएस भदौरिया एवं सीएसपी एचआर पांडे की मौजूदगी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सागर नाका ओवर ब्रिज के समीप से दो लोगों के पास से पकड़ी गई करीब 12 लाख रुपए कीमत की स्मैक तस्करी मामले का खुलासा करते हुए इसे नशे के कारोबार के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही बताया। दरअसल देहात थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरदार पटेल ओवरब्रिज के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ की बिक्री के उद्देश्य से संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं और ग्राहक तलाश रहे हैं। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दो टीमों का गठन कर दो लोगों को पकडकर उनके पास से 119.95 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 11 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है।
आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र मिश्रा निवासी शोभा नगर दमोह तथा आशुतोष श्रीवास्तव निवासी गोविंद विहार कॉलोनी, थाना गोपालगंज के खिलाफ देहात थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी स्मैक कहां से लेकर आए थे और इसे किसे बेचने वाले थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या सप्लाई चेन सक्रिय है या नहीं। एसपी का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। केवल मई माह में ही सात बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम दिया गया है।
इन अभियानों के दौरान 42 किलो 535 ग्राम गांजा भी जब्त किया गया। मादक पदार्थों से जुड़े मामले पटेरा, गैसाबाद, पथरिया और नोहटा थाना क्षेत्रों में दर्ज किए गए हैं। इनमें से तीन मामले केवल पटेरा क्षेत्र से संबंधित हैं, जहां बड़ी मात्रा में गांजा जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। स्मैक पाउडर वाली पुलिस कार्रवाई में देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी, अकरम खान, सूर्यकांत पांडे, संजय पाठक, सौरभ टंडन, राकेश अठ्या और सौरभ जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।
Reactions

Post a Comment

0 Comments