पथरिया क्षेत्र में पेड़ से संदिग्ध हालात में लटकता मिला किसान का शव.. हत्या के बाद फंदे पर लटकाने के आरोप.

पथरिया क्षेत्र में जमीनी विवाद में हत्या या आत्महत्या..?

दमोह। गर्मी बढ़ने के साथ आत्महत्या खुदकुशी जैसे घटनाक्रमों में भी इजाफा हो रहा है। जिनमे सबसे अधिक फांसी की घटनाएं सामने आने के साथ परिजनों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका भी जताई जाती रही है। ऐसा ही एक मामला पथरिया थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां परिजनों के द्वारा पुराने विवाद के चलते हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का स्वरूप दिए जाने के आरोप लगाए हैं।
 दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत किन्द्रहो गांव में मंगलवार सुबह इस्माल खान का शव  तालाब के पास पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने पर पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। इधर मृतक के बेटे शाहरुख ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।  उसका कहना है कि रात में उसके पिता खेत से घर जा रहे थे, लेकिन  घर नहीं पहुंचे। हम लोगों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जब सुबह खेत के पास पहुंचे तो नजदीक ही  पेड़ पर उनका शव लटका हुआ था।
बेटे ने गांव के ही कुछ लोगों के नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उनसे जमीन को लेकर 6 साल से विवाद चल रहा था।  खेत में आने-जाने को लेकर यह विवाद था और इन्हीं लोगों ने पिता की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर फंदे से लटका दिया है। अन्य परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले कई दिनों से घर में यह बात बताते थे कि जब वह खेत से घर आते हैं तो रास्ते में यही लोग उन्हें खड़े मिलते हैं और जान से मारने की नीयत से उनका पीछा करते हैं।
घटनास्थल के भी जो हालात सामने आए है उसमें साफ नजर आ रहा है अकेला एक व्यक्ति या अकेला मृतक इस तरह से नायलोन की रस्सी को दूसरे पेड़ से बांधने के बाद फंदे पर कैसे झूल सकता है। परिजनों की मांग है कि पुलिस के द्वारा इस मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए और जिन लोगों ने हत्या की है उन पर हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। मामले में थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी का कहना है  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम करके जांच में जुटी हुई है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments