दमोह जबलपुर रोड पर अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव.. इश्कवाजी में हत्या या फिर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत..

युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में 

दमोह। तेंदूखेड़ा! थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नरगुवा के समीप सड़क किनारे एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी के हालात बनते देर नही लगी। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में मृतक की पहचान सांगा ग्राम निवासी युवक के रूप में कई गई। जो कल से अपने घर नही पहुचा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा पाटन मार्ग पर नरगुवा के पास चौधरी वेयरहाउस के बाहर सड़क किनारे झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में पड़े मिले मृत युवक की पहचान सांगा गांव निवासी अजमेर उर्फ खिल्लू पिता सीताराम आदिवासी रूप में हुई है। मृतक की मां आनंद रानी ने बताया कि बेटा रविवार दोपहर घर से अचानक चला गया था। उसके साथ एक और युवक था जिसे छोड़ने के लिए पाटन की ओर गया, लेकिन रात में वापस नहीं घर नही पहुंचा वही सोमवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना घर पहुची। 

मृतक के शरीर पर 
पिछले हिस्से में चोट के निशान तथा अधिक खून बहने जैसे हालात में उसका पेंट व पेंटी उतरे होने से उसके किसी के घर में घूसे होने या इश्क बाजी के चक्कर में किसी के साथ पकड़े जाने के बाद मारपीट कर हत्या करके सड़क किनारे शव फेंक दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। वही समीप ही किसी बड़े वाहन के टायरों निशान बने होने से हिट एंड रन जैसी  संभावना भी जताई जा रही है।लेकिन पेट एवं पेटी उतरे होने से पूरा मामला सन्दिग्ध बना हुआ है।

जिस स्थान पर शव पड़ा मिला है वहां पर आसपास वेयरहाउस के सीसीटीवी कैमरे लगे होने से घटना कमरे में कैद होने की उम्मीद की जा रही है। जबकि सुबह 4 बजे से लोग मार्निंग वॉक पर यहा से निकलते हैं उसके बाद भी सुबह 8 बजे शव पड़े होने की सूचना पुलिस तक पहुंचने से मामला रहस्य में बना हुआ है।  घटना के संदर्भ में थाना प्रभारी रविंद्र बागरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता लग सकेगा फिलहाल पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा पुलिस मर्ग कायम करके जांच में जुटी हुई है। विशाल रजक की खबर
Reactions

Post a Comment

0 Comments