संजीवनी क्लिनिक में फर्जी डॉक्टर भर्ती मामले में दो गिरफ्तारी. 3 कार और 5 लाख 36 हजार 900 रुपये नकद जब्त..

 फर्जी डॉक्टर भर्ती मामले में दो और दो गिरफ्तारी

दमोह। संजीवनी क्लिनिक में फर्जी डॉक्टरों को भर्ती कराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 3 कार और 5 लाख 36 हजार 900 रुपये नकद सहित करीब 45 लाख का मशरूका जब्त किया गया है. 
टीआई कोतवाली मनीष कुमार ने बताया कि अपराध क्र 479/26 धारा 318(3), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस 480/26 धारा 318 (3), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में आरोपी हीरा सिंह पिता रामप्रकाश कौशल उम्र 44 साल निवासी कोहेफिजा भोपाल  और आदिल सिद्दीकी पिता स्व. अफजल सिद्दीकी उम्र 37 साल निवासी बाग दिल खुश भोपाल से गिरफ्तार किया गया है।
जब्ती का विवरण.. काले रंग की थार रजि. क्र. एमपी 04 जेडके 0111 कीमत करीब 15 लाख  सफेद रंग की आई, 20 कार रजि. क्र. एमपी 04 वाईक्यू 4623 कीमत करीब 10 लाख, सफेद रंग की स्कॉर्पियो रजि. क्र. एमपी 04 जेडवाई 6569 कीमत करीब 15 लाख और नकद 5 लाख 36 हजार 900 रुपये का कुल मशरूका करीब 45 लाख रुपये बताया गया है.16 मई 26 को सीएमएचओ कार्यालय से जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ था.इसमें बताया गया कि डॉ. कुमार सचिन यादव पिता छत्रपाल सिंह यादव निवासी ग्वालियर व डॉ. राजपाल गौर पिता रमेश गौर निवासी सीहोर के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत फर्जी दस्तावेजों से भर्ती की गई थी.मामले की जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया. सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, उनि. नीतेश जैन, प्र.आर. सौरभ टंडन सायबर सेल, प्र.आर. राकेश अठ्या सायबर सेल, प्र.आर. अजीत दुबे, प्र.आर. हेमंत अवस्थी, प्र.आर. अभिषेक चौबे, आर. ओमप्रकाश रैकवार, आर. आयुष मिश्रा, आर. नवल यादव का योगदान रहा.
Reactions

Post a Comment

0 Comments