Ticker

6/recent/ticker-posts

मंत्री जी के क्षेत्र में मुरम के विवाद में रात के अंधेरे में.. धाय धाय गोलिया चलने की वीडियों बायरल.. इधर एसपी ने कहा हार्ट अटैक से मौत हुई..

मुरम के विवाद में रात के अंधेरे में गोलियां चली

दमोह। जिले भर में लंबे समय से मुरम का अवैध खनन व परिवहन प्रभावशाली लोगों द्वारा बेरोकटोक धड़ल्ले से किया जा रहा है। इस दौरान पहाड़ों से लेकर खेतों तक तथा वन भूमि से लेकर राजस्व भूमि तक जिसे जहां मौका मिल रहा है खनन करके गहरी खाई बनाकर छोड़ दिया जाता है। खनिज वन तथा राजस्व विभाग की जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की मिली भगत के बिना यह सब संभव नहीं है। वही नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा दिए गए सख्त कार्रवाई के निर्देशों के बाद भी मुरम के अवैध खनन परिवहन का दौर जारी है।

ऐसे ही कुछ हालातो के बीच मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के निर्वाचन क्षेत्र जबेरा विधानसभा अंतर्गत तेंदूखेड़ा ब्लॉक के सेहरी गांव में बीती रात मुरम को लेकर एक ही समाज के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद एक पक्ष के द्वारा गोलियां चलाकर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की जान ले ली गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच कार्रवाई शुरू करते हुए पीड़ित पक्ष को कार्रवाई का भरोसा दिलाने की कोशिश की।

घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सेहरी गांव में मुरम डंप के विवाद में गोलीबारी किया घटनाक्रम सामने आया है। जिसमे चंद्रभान यादव नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक चंद्रभान यादव  के परिजनों का आरोप है कि आरोपी दिनेश यादव फॉरेस्ट की जमीन पर अवैध कब्जा किये हुये है। जहां बने ढाबा पर दबंगई के साथ आरोपी दिनेश ने जवाहर यादव को  मुरम डंप करने के लिए डराया धमकाया था। लेकिन विवाद की आशंका के चलते जवाहर ने मुरम डालने से मना कर दिया तो विवाद बड़ गया और आरोपी पक्ष में ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी। 
इस फायरिंग में गोली लगने से चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में घटना की सूचना तेंदूखेड़ा पुलिस को लगी तो मौके पर पहुचीं पुलिस ने मृतक के शव को उठवाकर मर्चुरी में रखवाकर बुधवार को जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। वही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर बुधवार को इस घटनाक्रम को लेकर दमोह एसपी आनंद कलादगी का एक बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने सेहरी गांव में हुई घटना के दौरान बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक से होने की बात कही है।
पूरे घटनाक्रम को लेकर पीड़ित परिजनों द्वारा दूसरे पक्ष के अनेक लोगों पर अनेक गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं जिससे अंदाज लगाया जा सकता है कि तेंदूखेड़ा क्षेत्र में किस तरह से बंद भूमि पर अवैध कब्जा खनन का दौर धड़ल्ले से चल रहा है। फिलहाल मामले में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है वहीं पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments