Ticker

6/recent/ticker-posts

खबर का असर- मंत्री जी के क्षेत्र में दबंगई दिखाने वाला पुलिस कर्मी सस्पेंड.. इधर IPL का ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार.. रिस्क का जुआ भी चरम पर..

 पथरिया में दबंगई दिखाने वाला पुलिस कर्मी सस्पेंड
दमोह। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री श्री लखन पटेल के निर्वाचन क्षेत्र पथरिया में सरेआम दबंगई दिखाने वाले एक प्रधान आरक्षक को आखिरकार एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने सस्पेंड कर दिया है। वही दोनों मामलों की जांच के निर्देश एसडीओपी पथरिया को दिए गए हैं इसके बाद मामले में और भी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की संभावना जताई जा रही है।
एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के अनुसार प्रधान आरक्षक संदीप कुशवाहा द्वारा सार्वजनिक तौर पर किए गए मानव दुर्व्यवहार की घटनाओं के दो वीडियो सामने आने के बाद इन घटनाओं को संज्ञान में लेकर उसे निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। एक वीडियो में पेट्रोल पंप पर एक किसान के साथ मारपीट दुर्व्यवहार तथा दूसरे वीडियो में एक चाट विक्रेता के साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है।
मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि पथरिया में लंबे समय से पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक संदीप कुशवाहा की वर्दी में दबंगई के आए दिन मामले सामने आते रहते थे। लेकिन सतारण दल के कुछ नेताओं से नजदीकी के चलते थाना प्रभारी तथा एसडीओपी कार्यवाही करने से बचते रहते थे। 
पिछले दिनों पेट्रोल संकट के दौर में एक पेट्रोल पंप पर लाइन लगाए खड़े किसानों के साथ आतंकियो जैसा बर्ताव किया गया था। इस दौरान प्रधान आरक्षक संदीप कुशवाह द्वारा किसानों की डीजल कैन को लात मार कर फेंकने तथा इसका विरोध करने पर बोतराई के एक किसान की सरेआम बेज्जती कर हाथापाई करते हुए पुलिस वाहन में जबरन धक्का देने की घटना सामने आई थी। किसान इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक करता उसके पहले ही उसके खिलाफ पथरिया थाने के रोज नामचे में शासकीय कार्य में बाधा वह वर्दी उतरवाने की धमकी देने की जानकारी अपडेट कर दी गई थी। 
इधर दूसरा मामला रविवार को पथरिया के एक चाट दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे थाने ले जाने थाने में भी जमकर मारपीट किए जाने का सामने आया था। बताया जा रहा है कि चाट दुकानदार मुकेश अग्रवाल आईपीएल के सट्टा खेलने का शौकीन रहा है वही उसका भाई पूर्व में आईपीएल का सट्टा खिलाता रहा है। रविवार को प्रधान आरक्षक संदीप कुशवाह उसकी चाट की दुकान पर पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे थे। जहां दुकान की तलाशी लेने पर जब कुछ नहीं मिला तो वह हाथापाई पर उतारू हो गए तथा दुर्व्यवहार करते हुए मुकेश को पकड़ कर अपने साथ थाने ले गए। थाने में भी उसके साथ जमकर मारपीट करके आईपीएल सट्टा खिलाने की बात कबूल करवाने की कोशिश की गई। लेकिन उसके पास इससे जुड़ा कोई सबूत नहीं मिलने पर आखिरकार देर रात सट्टा पर्ची का केस बनाकर उसे छोड़ दिया गया था।
इधर सोमवार को मुकेश अग्रवाल की दुकान पर पुलिसकर्मी द्वारा की गई मारपीट की सीसीटीवी क्लिप के अलावा पिछले दिनों पेट्रोल पंप पर बोतराई  के किसान के साथ मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर खबरों की सुर्खियां बने। उसके बाद देर रात एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर प्रधान आरक्षक संदीप कुशवाह के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही करने में देर नहीं की।
ऑनलाइन आईपीएल का सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार
दमोह कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए आईपीएल क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए मुखबिर की सूचना पर बीती रात एक आरोपी को गिरफ्तार करके कार्यवाही की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली टीआई मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रेड कार्यवाही करते हुए दीपक अहिरवार को आईपीएल मैच का सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया है। 
उसके पास से जप्त मोबाइल में क्रोम ऐप पर आईपीएल क्रिकेट आईडी खेलो 7.com आईडी बनी हुई थी। जिसमें क्वीन एवं बैलेंस था। आरोपी दीपक के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 336/ 26 पंजीबद्ध किया गया है। वही आरोपी द्वारा आईडी उपलब्ध कराने वाले अन्य अभियुक्त के नाम बताए गए जिनकी तलाश की जा रही है। कार्यवाही में टीआई मनीष कुमार प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे साइबर सेल प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन आरक्षक नरेंद्र पटेरिया एवं विजेंद्र मिश्रा शामिल रहे।
आईपीएल क्रिकेट का सट्टा रिस्क का जुआ चरम पर..  दमोह। देश दुनिया के साथ दमोह जिले में भी आईपीएल क्रिकेट का जुनून चरम पर है वही 20.20 मैच की हर बॉल पर हजारों लाखों के दाव लगाने वालों से लेकर क्रिकेट के सटोरिया भी पहले दिन से ही सक्रिय है। विभिन्न नामों से आईडी बनाकर क्रिकेट के सट्टे का खेल ऑनलाइन और ऑफलाइन चल रहा है लेकिन इस पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही नहीं हो पाना चर्चा का विषय बना हुआ है। दमोह कोतवाली क्षेत्र में आईपीएल के हर मुकावले पर लाखों का सट्टा पहले मैच पर लगने के साथ वसूली बाज टीम सक्रिय है वहीं देहात थाना क्षेत्र में आईपीएल के सट्टे के साथ रिस्क के जुआ फड़ो से लेकर मुरम के अवैध खनन का अवैध कारोवार जमकर फलफूल रहा है।वहीं यहां पर भी चर्चित टीम के वयूली करके उपर तक पहुचाने की चर्चाए सरगर्म है। एसपी श्रुत कीर्ती सोमवंशी से उपरोक्त हालात को स्वतह संज्ञान में लेकर एक्शन के साथ कार्यवाही की जन अपेक्षा की जा रही है। पिक्चर अभी बाकी है..

Post a Comment

0 Comments