दमोह। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा-सिंग्रामपुर के बीच दानीताल जंगल स्थित सिद्ध बाबा के पास मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही बोलेरो को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और परिचालक वाहन के केबिन में फंस गए।
हादसे के कारण दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभालते हुए धीरे-धीरे जाम खुलवाया और हाईवे पर आवागमन को पुनः सुचारू कराया।
108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही पर नोटिस.. दमोह। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राकेश राय ने 108 एम्बुलेंस सेवा संचालित करने वाली JAES Project (I) Pvt. Ltd.को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी आदेशानुसार पथरिया ब्लॉक के ग्राम मिसर पिपरिया निवासी प्रसव पीड़िता को समय पर 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। देरी के कारण निजी वाहन से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में नवजात की मृत्यु हो गई। सीएमएचओ डॉ राय ने मामले की तत्काल जांच कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं ताकि आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके।

0 टिप्पणियाँ