Ticker

6/recent/ticker-posts

सीएम हेल्पलाईन में लापरवाही-20 अधिकारियों पर जुर्माना.. कपिलधारा कुआं प्रकरण में निलंबन कार्यवाही.. जनसुनवाई में 191 आवेदनों पर सुनवाई..

सीएम हेल्पलाईन लापरवाही पर 4900 रू जुर्माना

दमोहसीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर माह फरवरी 2026 में अनिराकृत पाई गई शिकायतें जिनके निराकरण एल.1 अधिकारियों द्वारा समय.सीमा में नहीं किये जाने एवं वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा जारी निर्देशों की अवहेलना किये जाने के फलस्वरूप कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने 20 विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर 100 रूपये प्रति शिकायत के मान से 4900 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया है। 

उन्होंने कहा है जुर्माने की राशि 03 दिवस के भीतर जिला रेडक्रॉस सोसायटी दमोह के बैंक खाता क्रमांक 10408898213 एवं 0003716 में जुर्माना राशि जमा कर रसीद कार्यालय कलेक्टर में प्रस्तुत की जाये। उन्होंने आदेशित किया है कि शिकायतों के अनिराकृत होने की पुर्नावृत्ति न होने पाये।

कपिलधारा कुआं प्रकरण में दोषियों पर निलंबन कार्यवाही
दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने ग्राम पंचायत खामखेड़ा निवासी शोभे सींग की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत दमोह के सीईओ हलधर मिश्रा को सख्त निर्देश दिए है।
उल्लेखनीय है आज जनसुनवाई में शोभे सींग ने बताया कि अप्रैल 2025 में उनके कपिलधारा कुआं की स्वीकृति हो गई थी लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो निर्माण कार्य शुरू हुआ और न ही एक रुपया प्राप्त हुआ। इससे उनका एक गर्मी का मौसम बर्बाद हो गया और वर्तमान सीजन भी व्यतीत हो रहा है।

कलेक्टर श्री कोचर ने प्रकरण की प्रारंभिक जांच में पाया कि 28 अप्रैल 2025 को स्वीकृति जारी होने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत हलधर मिश्रा को आज शाम तक दोषी कर्मचारियों को निलंबित करने पंचायत स्तर पर औपचारिकताएं पूरी कर स्वीकृति सुनिश्चित करने और एक.दो दिनों में लाभार्थी के खाते में राशि हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अगले 02 महीनों में कुआं निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्री कोचर ने इसे प्राइमा फेसी गंभीर लापरवाही करार देते हुए कहा एक साल पहले आवेदन मिलने के बावजूद स्वीकृति और भुगतान में देरी से लाभार्थी का पूरा गर्मी का सीजन बर्बाद हो गया। उन्होंने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो। यह कार्रवाई कपिलधारा योजना के तहत पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जनसुनवाई में 191 आवेदनों पर हुई सुनवाई.. दमोह  कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 व्यारमा में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये हितग्राहियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 191 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में 20 आधार पंजीयन आयुष्मान पंजीयन 01 एवं 140 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर आर एल बागरी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। 25 पंचायतों में हुई जन सुनवाई.. जिले के ग्राम नोहटा अभाना सहित चिन्हित 25 पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान 35 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें शत्.प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments