पटेरा में एसडीएम ने तीन गल्ला दुकाने सील कराई
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशानुसार जिले भर में विभिन्न संस्थानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच अभियान जारी है। इसी क्रम में हटा एसडीएम राकेश मरकाम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने पटेरा नगर में संचालित गल्ला व्यापारियों की दुकानों का निरीक्षण किया। तहसीलदार उमेश तिवारी नायब तहसीलदार मानसी अग्रवाल एवं राजस्व अमले की उपस्थिति में मंडी लाइसेंस वैध दस्तावेज और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई।
जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर असाटी कृषि फार्म संचालक दीपेश असाटी सुधा ट्रेडर्स ;संचालक गणेश उपाध्याय एवं असाटी ट्रेडर्स संचालक धीरज असाटी की दुकानों को वैध लाइसेंस एवं दस्तावेजों के अभाव में सील कर दिया गया। वहीं एक अन्य गल्ला दुकान की जांच के दौरान परिसर में कोई माल नहीं मिलाए जिस पर जांच दल ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बटियागढ़ में तीन राशन दुकानों के नवीन आवंटन प्रक्रिया शुरू.. दमोह जिले के बटियागढ़ विकासखंड अंतर्गत तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नवीन आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। बटियागढ विकासखंड की मगरोन घूघस खमरिया उचित मूल्य दुकानों के लिए पात्र संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी ;राजस्व पथरिया ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के तहत आवेदन खाद्यए नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के राशन मित्र पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे हैं। मप्र सहकारी सोसाईटी अधिनियम 1960 के अतंर्गत उपभोक्ता सोसायटी विपणन सोसायटी उत्पादक सोसायटी संसाधन सोसायटी बहुप्रयोजन सोसायटी महिला स्व.सहायता समूह संयुक्त वन प्रबंधन समिति के आवेदन पात्र हैं। पात्र संस्थाएं शासकीय उचित मूल्य की दुकान खमरिया के लिए 31 जुलाई एवं मगरोन घूघस के लिए 03 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।
पटेरा और हटा की 5 राशन नवीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू.. दमोह जिले के पटेरा एवं हटा विकासखंड अंतर्गत पांच शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नवीन आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पटेरा विकासखंड की पटना लुहारी एवं कोटा तथा हटा विकासखंड की कुंवरपुर निमरमुंडा एवं वर्धा उचित मूल्य दुकानों के लिए पात्र संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया आवेदन करने वाली संस्था का पंजीयन आवेदन की अंतिम तिथि से कम से कम एक वर्ष पूर्व का होना अनिवार्य है। पात्र संस्थाएं 04 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।

0 टिप्पणियाँ