जागेश्वरनाथ लोक विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
दमोह। बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ लोक के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी विधायक जयंत मलैया कलेक्टर सुधीर कोचर की मौजूदगी में मंदिर समिति प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विचार. विमर्श किया।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं मंदिर समिति संरक्षक सुभाष सोलंकी ने कहा कि श्रद्धालुओं को सरल सुलभ एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि मंदिर परिसर में ऐसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएं जिससे आने वाले श्रद्धालु सकारात्मक अनुभव लेकर जाएं और अन्य लोगों को भी यहां की सुविधाओं के बारे में बताएं। साथ ही उन्होंने डिजिटल व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया जिससे आमजन घर बैठे ही लाइव दर्शन और व्यवस्थाओं को देख सकें।पूर्व मंत्री एवं विधायक जयंत मलैया ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र का सौंदर्यकरण किस प्रकार किया जाएगा इसकी अभी से कल्पना कर ठोस योजना बनाना आवश्यक है। उन्होंने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समग्र विकास की बात कही। कलेक्टर सुधीर कोचर ने कहा कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से नोट किया गया है और प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत चर्चा कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सुझाव प्राप्त हुए हैं जिन्हें सभी के सहयोग से प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।बैठक के पश्चात विधायक जयंत कुमार मलैया एवं कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने निर्माणाधीन कॉरिडोर मुख्य द्वार मंदिर परिसर सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
राजस्थानी लाल पत्थर से निर्माण की मांग हेतुुुु कलेक्टर को सौंपा पत्र.. बुंदेलखंड के प्रसिद्ध हिंदुतीर्थ क्षेत्र में कोरिडोर के प्रथम चरण का निर्माण का कार्य चल रहा है। इस संदर्भ में बांदकपुर में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय शिवभक्तों धर्म प्रेमियों ने बांदकपुर धाम कोरिडोर की सुंदरता मजबूती गुणवत्ता के संदर्भ में बैठक में एक लिखित पत्र जिला कलेक्टर सुधीर कोचर को सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से कोरिडोर की सुंदरता मजबूती के लिए राजस्थानी लाल पत्थर से प्रमुख निर्माण कार्यों की बात रखी। जिससे 200,400 वर्षों तक निर्माण कार्य मजबूती से स्थिर रह सके ।इस विषय को टेंडर में प्रमुखता से जोड़ने के लिए भी निवेदन किया।
मंदिर के धार्मिक पौराणिक महत्व को देखते हुए कार्य हो, प्राचीन मंदिर बगीचा सहित पुराने पेड़ पौधों पर्यावरण को संरक्षित सुरक्षित कर निर्माण की बात कही।मंदिर प्रांगण एवं कोरिडोर के विस्तार भव्यता के लिए विषय पत्र के माध्यम से रखे । जितना भव्य निर्माण होगा उतने ही रोजगार के अवसर भी सभी को प्राप्त होंगे।जो केवल बांदकपुर धाम ही नहीं बल्कि आसपास 20,50 किलोमीटर चारों ओर तक क्षेत्रवासियों को अनेक प्रकार के रोजगार व्यवसाय प्राप्त होंगे। इसलिए कोरिडोर की सुंदरता भव्यता मजबूती विस्तार बहुत ही आवश्यक है।बैठक में जिला कलेक्टर सुधीर कोचर,दमोह विधायक, कोरिडोर निर्माण से जुड़े अधिकारी,मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों, धर्म प्रेमी शिवभक्तों,स्थानीय ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।जिला कांग्रेस सेवादल की कार्यकारणी घोषित
दमोह। म.प्र. कांग्रेस
कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यंक्ष
अविनीश भार्गव की मंशानुसार एवं दमोह जिले के समस्त वरिष्ठों, कांग्रेसजनों
की सहमति से जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अविनीश भार्गव की मंशानुसार
एवं दमोह जिले के समस्त वरिष्ठो कांग्रेसजनों की सहमति से जिला कांग्रेस
सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया द्वारा जिला कार्यकारणी ब्लॉक एवं उपब्लॉक
अध्यक्ष का गठन किया गया जो निम्नानुसार है। उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा, खिलान
सिंह, खेत सिंह ठाकुर महासचिव केके चक्रवर्ती, संतोष अहिरवाल, बुद्व सिंह,
कैलाश लोधी, प्रांजल तिवारी, बाबा रामपाल पटेल, प्रहलाद आदिवासी, शुभम
यादव, विजय लोधी, सत्यम राजपूत, लक्ष्मी प्रसाद अहिरवाल, दिनेश सिंह ठाकुर,
पवन यादव, धर्मेश कुमार पटेल, रत्ना अहिरवाल, सलीम खान, मुन्ना सेन, नीलेश
चौबे सहसचिव ज्ञानी यादव, जुगराज सिंह, धुर्वे, इंदुर अहिरवार, डालचंद
रजक, रामदास अहिरवार, प्रदीप अहिरवार, राकेश प्रजापति, गुड्डन रैकवार, कमलू
बंसल, खेमचंद अहिरवार विधानसभा प्रभारी दमोह शंभू राय, पथरिया अजय सिंह
ठाकुर, हटा सचिन शुक्ला, जबेरा चंद्रभान सिंह ठाकुर, मुख प्रशिक्षक शंकर
सिंह लोधी, विधानसभा प्रशिक्षक दमोह केशव प्रसाद विश्वकर्मा, हटा भूरा
बंसल, पथरिया, जनक सींग लोधी, जबेरा नंदलाल यादव, उपब्लाक अध्यक्ष तेजगढ़
अमर सींग ठाकुर, बांदकपुर मुकेश यादव, कुम्हारी कल्याण सींग लोधी, नगर
परिषद अध्यक्ष तेन्दुखेड़ा श्री नरेश केवट पथरिया, पीर अली, पटेरा ईशू सोनी,
हिण्डोरिया मुह.फिरोज खान ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष जबेरा दिनेश दुबे, हटा शहर
अध्यक्ष कम्मू ताम्रकार, मुख्य प्रशिक्षक शंकर सिंह लोधी, कोषाध्यक्ष
राजवीर सिंह राजपूत ध्वज प्रभारी श्याम सोनी मीडिया अजय पारोचे, राजेश
वर्मा सोशल मीडिया पप्पू साबिर, प्रमेश सिरोठिया आदि की नियुक्ति की।




0 Comments