Ticker

6/recent/ticker-posts

ओवर ब्रिज पर रफ्तार का कहर.. बस ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारी, महिला के बाद बेटे की भी मौत.. पथरिया विधायक व राज्य मंत्री लखन पटेल के कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर.. हादसों को निमंत्रण देते गड्डो से भी हो रही दुर्घटनाए..

बस ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारी, माँ क बाद मैडम बेटे की भी मौत..

दमोह। पथरिया विधायक व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल के कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर हादसों को निमंत्रण देते ओवरब्रिज के गड्डो तथा अराजक यातायात ने एक निर्दोष महिला की जिदंगी छीन  ली। पथरिया फाटक ओवर ब्रिज पर गड्डो के साथ रफ्तार का कहर दिन में अनेक बार वाहन दुर्घटनाओं तथा हादसों की वजह बनता है वही जरा सी सावधानी घटी और दुर्घटना घटी के हालात बनते देर नहीं लगती। 
गुरुवार दोपहर ऐसे ही कुछ हालातो के बीच दमोह से हटा तरफ जा रहे बाइक सवार दंपति को पथरिया फाटक ओवर ब्रिज पर पीछे से आ रही है बस में टक्कर मार दी। जिससे बच्चे के साथ बाइक से सड़क पर गिरी महिला बस के पहिए की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई वही उसके बेटे की गंभीर हालत में जिला अस्पताल में मौत हो। एक्सीडेंट के बाद पथरिया फाटक ओवरब्रिज पर जाके हालात निर्मित होते देर नहीं लगी वहीं महिला को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक काफी देर हो चुकी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सागोनी कला निवासी अमर सिंह अपनी पत्नी हीराबाई और दो बच्चों के साथ बाइक से मेनबार जा रहे थे। इसी दौरान गुरुवार दोपहर पथरिया फाटक ओवर ब्रिज को पार करते समय उनकी बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। तथा बाइक से गिरी हीराबाई तथा बेटे आदित्य को अपनी चपेट में ले लिया। जबकि बाइक को चला रहे है अमर सिंह तथा आगे बैठा एक बच्चा सुरक्षित बच गया। महिला हीराबाई को जिला अस्पताल ले जाने पर मृत्यु घोषित कर दिया गया है बच्चे आदित्य की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। वही इस दर्दनाक घटनाक्रम से अमर सिंह के परिवार में कोहराम जैसे हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा। लेकिन इस घटनाक्रम ने पथरिया फाटक ओवरब्रिज पर हादसों को निमंत्रण देते गड्डो तथा अराजक यातायात के हालत की पोल खोल कर रख दी है।

Post a Comment

0 Comments