प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री पहुंचे हड़ताली सफाई कामगारों के बीच.. मांगों का समर्थन कर CM से समस्याओं के निराकरण की मांग.. इधर जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में भगत सिंह जी की जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा..

 प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पहुंचे नपा कर्मचारियों के बीच 

दमोह अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के आवाह्न पर संपूर्ण मध्य प्रदेश में  सफाई कामगारों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। त्योहार के मौके पर जगह-जगह लगे कचरा और गंदगी के ढेर व्यवस्था को चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। वही प्रदेश सरकार से लेकर सत्तारूढ़ दल के नेताओं के ऊपर इसका कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। 18 सूत्री मांगों को लेकर नगर पालिका के सामने धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनु मिश्रा ने पहुंचकर समस्याओं को सुना तथा मांगों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांगो पर अति शीघ्र विचार कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने की अपेक्षा की।
मनु मिश्रा ने कर्मचारियों की 18 सूत्री मांगों जिनमें विशेष रूप से सफाई कामगारों को 2005 से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, मध्य प्रदेश के समस्त नगर निगम और नगर पालिका में सफाई ठेका प्रथा समाप्त कर स्थाई भर्ती करने, सफाई कर्मचारियों द्वारा सेवा काल में कार्य करते हुए स्वयं से निवृत्ति देकर अपने परिवार के किसी सदस्य को सफाई कर्मचारी पर योग्यता अनुसार उसकी नियुक्ति की जावे।
मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रोफेशनल बोर्ड द्वारा भर्ती की जा रही है उसे समाप्त कर सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती की जाए, सेवानिवृत होने पर परिवार के आश्रित एक सदस्य को योग्यता अनुसार नियुक्ति प्रदान की जाए, जैसी मांगों का समर्थन किया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तक भी सफाई कर्मचारियों की मांगों को पहुंचाने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार हर वर्ग के लिए घोषणा कर रही है उसी तरह समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शहर को साफ स्वच्छ रखने वाले सफाई कर्मचारी की मांगों पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए और निराकरण करना चाहिए इस दौरान मुलाकात में कांग्रेस महामंत्री मनु मिश्रा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, सिकंदर खरारे, जिला अध्यक्ष, राकेश धेचरे, रेखा करोसिया, सविता पारोचे, मनीष करोसिया, सुनील करोसिया, विनय करोसिया, जितेंद्र चौहान, लखन परोचे, प्रेम परोचें एवं समस्त सफाई मजदूर कर्मचारी उपस्थित रहे।

 भगत सिंह जी की जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा

दमोह। शहीदे आज़म भगत सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य पर जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह लोधी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा तहसील ग्राउंड से शुरू होकर शहर के प्रमुखों मार्गों से होते हुई निकली।  यात्रा का समापन तहसील ग्राउंड में ही किया गया। यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे बाल कवि अनुज अंगार जिन्होंने देश के बड़े बड़े मंचों पर अपनी राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत कविताएं सुनाई है। आज उन्होंने भगत सिंह को समर्पित कविताएं तिरंगा यात्रा के शुरुआत मे ही सुनाई।

यात्रा में बड़ी संख्या में युवा हाथो में तिरंगा लहराते हुए एवं इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे। दृगपाल सिंह लोधी ने बताया कि विगत कई वर्षो ये यात्रा वो निकाल रहे है, इसका उद्देश्य भगत सिंह को याद करते हुए आज की युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को जगाना है। यात्रा मे दीनदयाल पटेल, राहुल कुमार, आकाश यादव, रत्नेश अहिरवार, अमित शुक्ला, बलवान सिंह, भगत सिंह, दिनेश यादव, बेना आदिवासी, विक्रम सिंह, जगदीश सिंह, इमरोज, प्रेम सिंह, वीर पटेल, नीरज सिंह, रवि सिंह, अमर सिंह, सरदार सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा सम्मलित हुए।

Reactions

Post a Comment

0 Comments